
New Delhi: 17वीं लोकसभा चुनाव के पहले फेज की वोटिंग दो दिन बाद होगी. आज शाम इस चुनाव का प्रचार शोर थम जायेगा. पहले चरण में देश के 20 राज्यों के 91 सीटों पर वोटिंग होगी. इसमें दो केंद्र शासित राज्य भी है.
इसे भी पढ़ेंःBJP के घोषणापत्र को राहुल गांधी ने बताया अदूरदर्शी और अहंकार भरा
गडकरी समेत कई दिग्गजों को किस्मत होगी ईवीएम में कैद
इस दिन कई वीवीआईपी कैंडिडेट्स की किस्मत इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन में कैद हो जाएगी. पहले चरण में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, चौधरी अजित सिंह, वीके सिंह और जयंत चौधरी समेत ऐसे 10 वीवीआईपी कैंडिडेट्स की किस्मत का फैसला होगा.
बिहार से लोजपा अध्यक्ष के बेटे और नेता चिराग पासवान, हम प्रमुख जीतनराम मांझी की किस्मत भी ईवीएम में कैद होगी. इसके साथ ही AIMIM के नेता असदुद्दीन ओवैसी के भाग्य का भी फैसला होगा.
इसे भी पढ़ेंःपूर्व नौकरशाहों ने राष्ट्रपति को लिखी चिट्ठी, निर्वाचन आयोग की निष्पक्षता पर उठाये सवाल
91 सीटों पर 1279 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला
11 अप्रैल को पहले चरण में जिन 20 राज्यों में वोटिंग होगी, उसमें दो केंद्र शासित प्रदेश भी शामिल हैं. 91 सीटों पर कुल 1279 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. जिनमें से सिर्फ 89 महिलाएं हैं.
ज्ञात हो कि पहले चरण में साल 2014 के लोकसभा चुनाव में 72.12 फीसदी वोटिंग हुई थी. वहीं 8 अप्रैल 2019 तक इन 91 सीटों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 रैलियां और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने 20 रैलियां की हैं.
इसे भी पढ़ेंःखूंटी से कालीचरण मुंडा, धनबाद से कीर्ति आजाद कांग्रेस के उम्मीदवार,…




