
Canada: कनाडा के ओंटारियो स्थित एक भारतीय रेस्टोरेंट में ब्लास्ट हुआ है. हालांकि ब्लास्ट की वजह का पता नहीं तल पाया है, लेकिन दर्जनों लोगों के घायल होने की खबर है. खबर है कि धमाके के वक्त रेस्टोरेंट में ज्यादातर लोग डिनर कर रहे थे. धमाके में 18 से ज्यादा लोगों के घायल होने की जानकारी आ रही है.
इसे भी पढ़ेंःगिरिडीह: दंपती की गला रेतकर हत्या, नक्सली वारदात से पुलिस का इनकार
ओंटारियो के मिसिसौगा में गुरुवार की रात को स्थानीय समयानुसार 10.30 बजे के करीब बॉम्बे भेल रेस्टोरेंट में धमाका हुआ. ओंटारियो शहर, टोरंटो के दक्षिण में स्थित है. अधिकारियों का कहना है विस्फोट के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है. हालांकि जांच के लिए घटनास्थल पर बम स्क्वॉयड को भेजा गया है.
CCTV में दिखें दो संदिग्ध
मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने कहा है कि दो संदिग्ध घटनास्थल पर देखे गए हैं, जिनके द्वारा रेस्टोरेंट के भीतर आईईडी ब्लास्ट किए जाने की आशंका है. सीसीटीवी में भई इनकी तस्वीर कैद हुई है. इधर घायलों को स्थानीय अस्पताल में और गंभीर रूप से घायलों लोगों को टोरंटो के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है.
वही भारतीय रेस्टोरेंट में हुए धमाके पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्वीट कर कहा कि भारत सरकार कनाडा में अपने काउंसल जनरल और उच्चायोग के लगातार संपर्क में है. पीड़ित लोगों की मदद के लिए हरसंभव कदम उठाया जा रहा है. साथ ही उन्होंने इमरजेंसी नंबर- +1-647-668-4108 भी शेयर किया है.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




