Uncategorized

दिलीप कुमार को स्वास्थ्य लाभ के लिए दुआओं की जरूरत : सायरा बानो

मुंबई: दिग्गज अभिनेत्री सायरा बानो का कहना है कि उनके पति और दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार अभी अस्पताल में भर्ती हैं और आराम कर रहे हैं। उन्हें स्वस्थ्य होने के लिए लोगों के दुआओं की जरूरत है। रविवार को उनका 94वां जन्मदिन है। सायरा बानो ने कहा, “वह आराम कर रहे हैं। उनके जल्दी ठीक होने के लिए हमें आपकी दुआओं की जरूरत है। कृपया आप सब उनके लिए प्रार्थना करें।”

अभिनेता से नेता बने शत्रुघ्न सिन्हा का जन्मदिन दिलीप कुमार के जन्मदिन से दो दिन पहले होता है। उन्होंने कहा, “दिलीप कुमार, हम सबके प्यारे से यूसुफ साहब, देश के सर्वाधिक प्रतिभावान कलाकार लीलावती अस्पताल में तेजी से ठीक हो रहे हैं। हम चाहते हैं कि वह स्वस्थ और खुश रहें। वह राष्ट्र की धरोहर हैं।”

दिग्गज अभिनेता धर्मेद्र ने कहा, “मैं दिलीप साहब की वजह से अभिनेता बना। हम उन्हें देख कर उनके जैसा बनने की कोशिश करते थे। हम सब उनके जल्द ठीक होने की कामना करते हैं।”

धर्मेद्र और शत्रुघ्न, दिलीप कुमार के करीबी दोस्तों में से हैं। वे सोमवार को दिग्गज अभिनेता से मिलने जाने वाले हैं।

दिलीप कुमार को एक पैर में सूजन होने के बाद बुधवार को लीलावती अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र में भर्ती कराया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button