JharkhandRanchi

सांसद निशिकांत दुबे की पत्नी अनामिका गौतम की कंपनी के नाम पर ख़रीदी गयी ज़मीन मामले की अगली सुनवाई 28 सितंबर को

Ranchi : गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे की पत्नी अनामिका गौतम की कंपनी के नाम पर ख़रीदी गयी ज़मीन मामले की सुनवाई आज हाईकोर्ट में पूरी नहीं हो पाई. ऐसे में कोर्ट ने इसकी अगली सुनवाई 28 सितंबर को तय की है. प्रार्थी के अधिवक्ता ने बताया कि सोमवार को ही याचिकाकर्ता की संशोधित पिटीशन पर सरकार ने एफिडेविट दायर किया है, इसके कारण मामले की विस्तृत सुनवाई नहीं हो पाई.

इसे भी पढ़ेंःबकोरिया मुठभेड़ कांड की जांच फिर से तेज, अबतक 350 से लोगों से हुई पूछताछ

बता दें कि देवघर डीसी के आदेश को रद्द करने की मांग को लेकर सांसद निशिकांत दुबे की पत्नी अनामिका गौतम ने हाइकोर्ट में याचिका दायर की है. याचिका में कहा गया है कि देवघर डीसी द्वारा उनकी कंपनी धन्यभूमि इंटरप्राइजेज के म्यूटेशन को रद्द करने का दिया गया आदेश गलत है. ऐसे में उन्होंने अदालत से इस आदेश को रद्द करने के लिए गुहार लगाई है.

Related Articles

Back to top button