Ramgarh

रामगढ़ में मुक्तिधाम संस्था द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई

Ramgarh: रामगढ़ में दामोदर नदी के किनारे स्थित मुक्तिधाम संस्था में आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई. इस मौके पर मुक्तिधाम संस्था की तरफ से आयोजित पुष्पांजलि सभा में शहर के प्रबुद्ध एवं गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया. आज के दिन इस स्थान का महत्व इसलिए भी बढ़ जाता है क्योंकि मरणोपरांत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के अस्थि कलश को पूरे देश के विभिन्न जगहों पर स्थापित किया गया था जिसमें एक कलश रामगढ़ के इस स्थान पर भी स्थापित है.
इसे भी पढ़ें: Ranchi: अशोकनगर सोसाइटी ने 200 लोगों को किया कैद, बच्चे, महिला और बुजुर्ग सभी 10 फीट गेट लांघ कर जाने को मजबूर

इस मौके पर मुक्तिधाम संस्था के संस्थापक कमल बगड़िया ने बताया कि यह एक छोटा राजघाट के रूप में स्थापित है क्योंकि यहां गांधीजी एक अस्थि कलश रखी गई है यहां पर शहर के गणमान्य लोगों ने पुष्पांजलि सभा की और गांधी जी के प्रिय भजनों को दोहराते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया. इस मौके पर कमल बगड़िया विजय मेवाड़ मानिक चंद जैन आदित्य नाथ त्रिपाठी राम प्रसाद साहू (स्वतंत्र सेनानी) संजीव चड्डा सुरेश बगड़िया नरेश अग्रवाल राजेश अग्रवाल धीरज वरुण प्रदीप सतीश अजमल हुसैन संजय शर्मा अरविंद सुशील स्वतंत्र कमलेश्वर सिंह आदि उपस्थित थे.

Related Articles

Back to top button