JharkhandLead NewsNEWSRanchi

रांची में पैसा वापस नहीं करने पर माइक्रो फाइनेंस के एजेंट की हत्या

Ranchi: पिठोरिया थाना क्षेत्र में पिठोरिया बाजार के समीप दिनदहाड़े हमला कर माइक्रो फायनांस कंपनी के एजेंट गिरधारी साहू की हत्या कर दी गई. बताया जाता है कि माइक्रो फायनांस कंपनी में जमा पैसा मांगने आये व्यक्ति को जब एजेंट ने पैसा देने से मना किया तो जानलेवा हमला कर दिया. गिरधारी साहू पिठोरिया थाना क्षेत्र का ही रहने वाला है.

इसे भी पढ़ेंःस्टडी रिपोर्टः 60 फीसदी बच्चे नहीं कर पा रहे हैं इंटरनेट का प्रयोग

स्थानीय लोगों ने इस घटना की जानकारी पिठोरिया थाना प्रभारी को दी. जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को बेहतर इलाज के लिए रिम्स भेज दिया है जहां पर घायल व्यक्ति हालत गंभीर बताई जा रही है. पिथोरिया थाना प्रभारी ने बताया कि मामला दर्ज कर ली गई है और आरोपी की तलाश में पुलिस जुट गई है. हालांकि, आरोपी घटना को अंजाम देकर फरार हो गया है. गिरधारी साहू हमले में बुरी तरह से घायल हो गया था, जिसे इलाज के लिये रिम्स में दाखिल कराया गया था. जहां उसकी मौत हो गई.

Related Articles

Back to top button