JharkhandRanchi

फैशन प्वाइंट का मल्टी डिजाइनर शो 14 और 15 जुलाई को, राज्यसभा सदस्य डॉ महुआ माजी करेंगी उद्घाटन

 

Ranchi: त्योहारों और लगन के सीजन को देखते हुए फैशन पॉइंट की ओर से 14 और 15 जुलाई को स्टेशन रोड स्थित होटल चाणक्या बीएनआर में मल्टी डिज़ाइनर शो का आयोजन में किया जा रहा है. इसका उद्घाटन राज्यसभा सदस्य डॉ महुआ माजी करेंगी. शो में हरेक रेंज के कलेक्शन देखने को मिलेंगे. यहा लोग कस्टमाइज ज्वेलरी एवं ड्रेस बनवा सकते हैं. शो में झारखंड में पहली बार बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर करण जोहर के त्यानी(tyaani ) ज्वेलर्स ब्रांड की ज्वेलरी का विशेष कलेक्शन पेश किया जायेगा.

हाथों से बने 22 कैरेट गोल्ड एवं सर्टिफाइड डायमंड पोलकी इस ब्रांड की सबसे आकर्षक पेशकश हैं. त्यानी ज्वेलरी जह्नावी कपूर, कियारा आडवाणी, नोरा फतेही, प्रियंका चोपड़ा, कृति सेनन, कैटरीना कैफ, रणबीर सिंह, दीपिका पादुकोण जैसे मशहूर कलाकार पहनते हैं. इस प्रीमियम डजाइनर शो में कूपन पर लक्की ड्रा होगा.
शो के दौरान ब्राइडल कलेक्शन, रियल ज्वेलरी, डायमंड ज्वेलरी, वेस्टर्न ज्वेलरी, इंडो वेस्टर्न, होम डिकोर, गिफ्ट आइटम, एथेनिक कुर्ता, राखी, किड्स वेयर, इंटरनेशनल ब्रांड फ्रेब्रिक एवं अन्य उत्पादों के रेंज बजट में उपलब्ध कराये जायेंगे.

Related Articles

Back to top button