National

क्या उरी और पठानकोट हमले में रक्षा मंत्री पाकिस्तान को क्लीन चिट दे रही हैं?- चिदंबरम

New Delhi: 2016 में जम्मू-कश्मीर के उरी स्थित मिलिट्री बेस कैंप पर हुए आतंकी हमले और पठानकोट हमले की याद अब भी भारतीय के जहन में ताजा है. लेकिन देश की रक्षा मंत्री द्वारा बार-बार ये दावा करना की भारतीय जनता पार्टी नीत राजग सरकार के दौरान कोई बड़ा आतंकी हमला नहीं हुआ, कई सवाल खड़े करता है. रक्षा मंत्री के इन दावों पर पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने भी सवाल उठाये हैं. उन्होंने ट्वीट कर निर्मला सीतारमण से पूछा है कि क्या वह पठानकोट और उरी हमलों को लेकर पाकिस्तान को क्लीन चिट दे रही हैं?

रक्षा मंत्री से चिदंबरम के सवाल

पूर्व वित्त मंत्री चिदंबरम ने ट्वीट कर रक्षा मंत्री से पूछा, ‘रक्षा मंत्री का कहना है कि 2014 से पाकिस्तान ने कोई हमला नहीं किया. क्या रक्षा मंत्री भारत के नक्शे में यह बता सकती हैं कि पठानकोट और उरी कहां है?’


साथ ही उन्होंने सवाल किया कि, ‘’रक्षा मंत्री यह कहकर कि ये हमले पाकिस्तान ने या पाकिस्तान द्वारा नहीं किए गए हैं, क्या वह पठानकोट और उरी हमलों के संबंध में पाकिस्तान को क्लीनचिट दे रही हैं?’

इसके साथ ही पी चिंदबरम ने कहा, ‘यह अविश्वसनीय बयान मई 2019 के बाद लोगों को याद रखना चाहिए, क्योंकि सच्चाई इसके उलट है.’

वहीं शनिवार को कांग्रेस ने रक्षा मंत्री सीतारमण पर उनके बयानों को लेकर हमला किया था. पार्टी के प्रवक्ता मनीष तिवारी ने कहा था कि अगर रक्षा मंत्री का बयान सच्चा है तो फिर उरी हमला क्या था? जहां आतंकवादी हमले में 19 जवान शहीद हो गए थे, और पठानकोट हमलाक्या था? ये दोनों आतंकी हमले 2016 में हुए थे.

इसे भी पढ़ेंः डेटा इंटरसेप्ट मामलाः सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से छह हफ्तों में मांगा जवाब

Related Articles

Back to top button