JharkhandLead NewsRanchi

Ranchi: सहजानंद चौक पर अज्ञात अपराधियों ने सुषमा बड़ाईक को मारी तीन गोली, अस्पताल में भर्ती

Ranchi: राजधानी रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित सहजानंद चौक के समीप अज्ञात अपराधियों ने आज सुबह सुषमा बड़ाईक को गोली मारकर घायल कर दिया. आनन-फानन में घायल सुषमा बड़ाईक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल उनका इलाज चल रहा है. मिली जानकारी के अनुसार सुषमा बड़ाईक को अज्ञात अपराधियों ने 3 गोली मारी है. इस मामले की जानकारी मिलने के बाद अरगोड़ा थाना की पुलिस जांच में जुटी हुई है.

अरगोड़ा थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस को प्रारंभिक जानकारी मिली है कि सुबह 9:30 बजे एक बाइक पर तीन की संख्या में अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है. तीनों अपराधी को घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए.  पुलिस आसपास के लगे सीसीटीवी फुटेज और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है.

Related Articles

Back to top button