
San francisco: फेसबुक 5000 से अधिक विज्ञापन सरीखे विकल्पों को हटा रही है. ताकि विज्ञापनदाताओं को धर्म या नस्ल जैसे आधार पर भेदभाव करने से रोका जा सके. जातीयता, मान्यता और राजनीतिक सबंद्धता या इस तरह के अन्य आंकड़ों पर आधारित विज्ञापनों के विकल्पों को फेसबुक हटा रही है क्योंकि इन विषयों को संवेदनशील माना गया है.
इसे भी पढ़ेंःमुंबईःक्रिस्टल टावर की 13वीं मंजिल पर लगी भीषण आग, काबू पाने की कोशिशें जारी
मंगलवार को फेसबुक ने एक ऑनलाइन पोस्ट में कहा, ‘‘ वैध तरीके से इस तरह के विकल्प का इस्तेमाल किसी खास तरह के उत्पाद या सेवा में रुचि रखने वाले लोगों तक पहुंचने के एक विकल्प के रूप में था लेकिन हमारा मानना है कि इस तरह के सेवाओं के दुरुपयोग होने के खतरे को कम करना बेहद महत्वपूर्ण है.’’
भेदभाव करने का आरोप
संयुक्त राज्य आवास एवं शहरी विकास विभाग (एचयूडी) द्वारा कुछ दिन पहले फेसबुक पर आरोप लगाया गया था कि फेसबुक मकान मालिकों और घर विक्रेताओं को अपने विज्ञापन लक्षित प्रणाली के जरिए क्षमतावान खरीदारों और किराएदारों के साथ भेदभाव करने देकर अपराध कर रहा है. विभाग द्वारा लगाए गए इस आरोप के कुछ दिन बाद ही फेसबुक ने यह घोषणा की है. एचयूडी ने औपचारिक तौर पर शिकायत दर्ज करायी है और इसमें कहा है कि फेसबुक के विज्ञापनकर्ता नस्ल, धर्म, लैंगिक आधार, राष्ट्रियता या कई अन्य तथ्यों के आधार पर घर किराए पर देने या बेचने का लक्ष्य पेश करते थे.
इसे भी पढ़ेंःबिहार के राज्यपाल सत्यपाल मलिक को भेजा गया जम्मू कश्मीर, 7 राज्यों के गवर्नर का तबादला
फेसबुक ने कहा, ‘ हम अपने प्लेटफॉर्म पर भेदभाव वाले विज्ञापनों से लोगों को बचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.’ इस साल मीडिया में इस तरह की खबरें आई थी कि फेसबुक के विज्ञापनकर्ता अफ्रीकी, अमेरिकी या अन्य तरह के लोगों को लक्ष्य करके या उन्हें इससे बाहर करके विज्ञापन करना चुन सकते थे ताकि प्रभावी तौर से उत्पाद या सेवा का लाभ श्वेत लोगों को मिल सके.
इसे भी पढ़ेंःगिरिडीह लोकसभा सीट : बीते पांच साल में बंद हुए चार बड़े कोल प्रोजेक्ट, नहीं शुरू हो सकी डीसी लाइन
फर्जी समाचारों के खिलाफ अपने अभियान के तहत पर फेसबुक ने अमेरिका या अन्य देशों में हो रहे चुनाव से पहले ईरान और रूस से संबंधित फर्जी अकाउंट्स और पेज भी डिलीट किए हैं. फेसबुक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मार्क जुकरबर्ग के अनुसार फेसबुक ने 650 से ज्यादा समूहों या अकाउंट को डिलीट कर दिया है.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.आप हमेंफ़ेसबुकऔर ट्विटरपेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




