National

किसानों का प्रदर्शन रविवार को भी जारी, हरियाणा के सीएम ने अमरिंदर सिंह पर हमला बोला

मुख्यमंत्री के अनुसार ऐसे ऑडियो-विडियो हैं, जिनमें वे नारे लगा रहे हैं कि जब इंदिरा के साथ ये कर दिया तो मोदी क्या चीज है

NewDelhi : नये खेती कानूनों के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन लगातार चौथे दिन आज रविवार को भी जारी है. वे जंतर मंतर जाने की इजाजत मांग रहे हैं. किसानों पर गृह मंत्री अमित शाह की अपील का कोई असर नहीं है. जानकारी के अनुसार दिल्ली पुलिस ने किसानों को बुराड़ी में निरंकारी आश्रम तक आने की इजाजत दी है, लेकिन ज्यादातर किसान सिंघू और टीकरी बॉर्डर पर जमे हुए हैं.

कहा कि हमें जंतर मंतर जाने की इजाजत दी जाये नहीं तो यहीं प्रदर्शन करेंगे. जान लें कि केंद्र ने फिर कहा है कि सरकार किसान संघों से तीन दिसंबर को बातचीत के लिए तैयार ह.  सूत्रों ने बताया कि किसानों को बुराड़ी पहुंचाने के लिए अमित शाह समेत कई केंद्रीय मंत्रियों ने किसान नेताओं से बात की है, लेकिन किसान मान नहीं रहे हैं.  वे चाहते हैं कि मंत्री बॉर्डर पर आकर बात करें.

इसे भी पढ़े : छत्तीसगढ़ के सुकमा में बारूदी सुरंग में विस्फोट, सीआरपीएफ के सहायक कमांडेंट शहीद, सात जवान घायल

किसान आंदोलन  में खालिस्तान समर्थकों की मौजूदगी

उधर, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने किसान आंदोलन  में खालिस्तान समर्थकों की मौजूदगी की बात कही है. कहा कि भीड़ में उपद्रवियों के शामिल होने की रिपोर्ट हैं.  मुख्यमंत्री के अनुसार  ऐसे ऑडियो-विडियो हैं, जिनमें वे नारे लगा रहे हैं कि जब इंदिरा के साथ ये कर दिया तो मोदी क्या चीज है. सीएम का आरोप है कि पंजाब के मुख्यमंत्री ऑफिस के कुछ लोग इस आंदोलन को संचालित कर रहे हैं.  इस बीच, हरियाणा में बैरिकेड तोड़ने के आरोप में पंजाब के 11 किसान नेताओं पर हत्या की कोशिश का केस दर्ज किया गया है.

राजनीतिक दल एवं संगठन किसान आंदोलन को प्रायोजित कर रहे हैं

खट्टर ने यह भी आरोप लगाया कि केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ कुछ राजनीतिक दल एवं संगठन किसान आंदोलन को ‘प्रायोजित’ कर रहे हैं.  खट्टर ने पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह पर भी हमला बोला और दावा किया वह इस मसले पर उनसे बातचीत करना चाहते थे और तीन दिन तक उनके कार्यालय में टेलीफोन किया लेकिन उन्होंने इसका कोई उत्तर नहीं दिया.

हालांकि, अमरिंदर सिंह ने खट्टर के उन आरोपों को खारिज किया कि बार-बार प्रयास के बावजूद उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री से बातचीत नहीं की.  सिंह ने कहा कि वह खट्टर से तब तक बात नहीं करेंगे, जब तक वह दिल्ली कूच कर रहे किसानों पर हुई ‘बर्बरता’ के लिए माफी नहीं मांग लेते.

इसे भी पढ़े : बंगाल में वाम दलों के साथ गठबंधन के जुगाड़ में कांग्रेस, राहुल ने लिया फीडबैक

 

 

Related Articles

Back to top button