JharkhandLead NewsRanchi

BIG NEWS: झारखंड में फिर गरमाई IPS अधिकारियों के प्रमोशन और तबादले की चर्चा

Ranchi: झारखंड में आईपीएस अधिकारियों के प्रमोशन और तबादले की चर्चा गरम है. बता दें कि पांच एसपी रैंक के अफसरों का एक जनवरी 2022 से डीआईजी रेंक में प्रमोशन ड्यू है. इसमें कुछ ऐसे अफसरों के नाम हैं, जो अच्छी जगह पर तैनात है. चर्चा है कि अधिकारियों का काम अच्छा चल रहा है, जिसके लिए यह सब खेल चल रहा है. अधिकारी जिले में कुछ दिन और तैनात रहना चाहते है. इस वजह से तबादला रुका हुआ है. विभाग में सभी की निगाहें अब इस प्रमोशन और तबादले पर टिकी हुई है. हालांकि बड़े अधिकारी इसे महज विभागीय प्रकिया बताते हैं.

इसे भी पढ़ें :JHARKHAND: अब CSC के जरिये डीलरों को सबल करने की तैयारी में सरकार

प्रमोशन के बाद भी जूनियर पदो पर कर रहे हैं काम

राज्य में कई आईपीएस अफसर प्रमोशन पाकर भी जूनियर पदों पर काम कर रहे है. महीनों से इन आईपीएस अधिकारियों का तबादला रुका हुआ है.

आईपीएस लॉबी में भी चर्चा तेज है कि भले प्रमोशन मिला है, लेकिन अधिकृत प्रमोशन अबतक नही मिला है. गौरतलब है कि झारखंड में आईपीएस अफसरों के कई पद खाली है, तो कई पद प्रभार में चल रहे हैं.

इसे भी पढ़ें :Russia-Ukraine War: रूस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर दागे ‘मिसाइल’, फेसबुक-ट्विटर के साथ यूट्यूब भी बैन

Related Articles

Back to top button