
Srinagar : जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में मंगलवार को सेना ने एक मुठभेड़ में तीन आतंकियों को मार गिराया.
यह मुठभेड़ अवंतिपोरा इलाके के राजपुरा गांव में हुई. मारे गये आतंकियों को जैश-ए-मोहम्मद से संबंधित होने की बात कही जा रही है. इनमें दो के पाकिस्तानी होने का शक है.
मारे गये आतंकियों के पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद किये गये हैं.
इसे भी पढ़ें : #MP निशिकांत ने दी हेमंत को सलाह : प्रदीप यादव #JMM से लड़े, तो संथाल परगना से हो जायेगा सूपड़ा साफ
गांव को सील कर घेरा गया
जानकारी के अनुसार, सेना को दोपहर में अवंतिपोरा के पास कुछ आतंकियों की मूवमेंट की सूचना मिली थी. त्काल सेना की राष्ट्रीय राइफल्स, जम्मू-कश्मीर पुलिस की एसओजी और सीआरपीएफ की टीमों को मौके पर भेजा गया.
इलाके में सख्त घेराबंदी के बीच राजपुरा गांव से निकलने के सारे रास्ते बंद कर दिये गये.
इसे भी पढ़ें : पहाड़ पर भी घर हो तो 2022 तक पहुंचा देंगे पीने का पानी, अब तक दिये साढ़े 10 लाख घर : रघुवर दास
चार घंटे चला ऑपरेशन
बताया जा रहा है कि सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों की सख्त घेराबंदी देखकर आतंकियों ने सेना पर गोलीबारी कर भागने की कोशिश की.
दौरान मोर्चा संभालते हुए राष्ट्रीय राइफल्स के जवानों ने उस ठिकाने को घेर लिया, जहां पर आतंकी छिपकर फायरिंग कर रहे थे. करीब चार घंटे तक चले ऑपरेशन के बाद तीन आतंकियों को मार गिराया गय.
इसे भी पढ़ें : मेडिकल कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति करेगा #JPSC, निकाला आवेदन




