
Ranchi : नेशनल एलिजीबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) ने मेडिकल कॉलेजों की 15 फीसदी सीट में नामांकन के लिए काउंसलिंग की तिथि घोषित कर दी है. काउंसलिंग स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रालय की इकाई मेडिकल काउंसलिंग कमेटी करायेगी. जारी शेड्यूल के मुताबिक दो राउंड की काउंसलिंग के बाद मॉप अप राउंड होगा. इस मॉप अप राउंड में सेंट्रल यूनिवर्सिटी, डिम्ड यूनिवर्सिटी व इएसआइसी अस्पताल नामांकन लेने के लिए शामिल होंगे.
इसे भी पढ़ें – रांची में 1 अरब 22 करोड़ 40 लाख रुपये का है मेडिकल-इंजीनियरिंग कोचिंग कारोबार
काउंसलिंग शेड्यूल
फर्स्ट राउंड काउंसलिंग
रजिस्ट्रेशन, पैमेंट व च्वाइस फिलिंग : 19 से 24 जून की शाम पांच बजे तक
च्वाइस फिलिंग व लॉकिंग : 25 जून से की शाम पांच बजे तक
सीट आवंटन : 26 जून
रिजल्ट : 27 जून
संस्थान में रिपोर्टिंग : 28 जून से 3 जुलाई
सेकेंड राउंड काउंसलिंग
रजिस्ट्रेशन, पैमेंट व च्वाइस फिलिंग : 6 से 8 जुलाई की शाम पांच बजे तक
च्वाइस फिलिंग व लॉकिंग : 9 जुलाई की शाम पांच बजे तक
सीट आवंटन : 10 से 11 जुलाई तक
रिजल्ट : 12 जुलाई
संस्थान में रिपोर्टिंग : 13 जुलाई से 22 जुलाई तक
मॉप अप राउंड काउंसलिंग
रजिस्ट्रेशन, पैमेंट व च्वाइस फिलिंग : 13 से 15 अगस्त की शाम पांच बजे तक
च्वाइस फिलिंग व लॉकिंग : 16 अगस्त
सीट आवंटन : 17 अगस्त
रिजल्ट : 18 अगस्त
संस्थान में रिपोर्टिंग : 20 से 26 अगस्त तक
काउंसलिंग में लगने वाले कागजात
– नीट 2019 का स्कोर कार्ड
– नीट 2019 का एडमिट कार्ड
– 10 वीं का सर्टिफिकेट
– 12 वीं का सर्टिफिकेट
– डेट ऑफ बर्थ सर्टिफिकेट
– 10 वीं का पासिंग सर्टिफिकेट
– आधार कार्ड व कलर पासपोर्ट साइज फोटो
– जाति प्रमाणपत्र (आवश्यकता पड़ने पर)
– दिव्यांगता प्रमाणपत्र (यदि आपने आवेदन में जिक्र किया है तो)




