Uncategorized

नीतीश ने क्यों कहा : “लगता है मैं सचमुच बेवकूफ हूं”

News Wing

Patna, 19 August: जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जहां एक तरफ विरोधी दलों पर तंज कसते हुए उन्हें नसीहत दी, वहीं दूसरी तरफ अपनी पार्टी के सदस्यों पर पुरजोर भरोसा भी जताया. अपनी पार्टी की मजबूती का जिक्र करते हुए नीतीश ने कहा कि 71 विधायक, 30 एमएलसी, लोकसभा के दो सदस्य और बिहार से राज्यसभा के 9 सदस्य हैं. राज्यसभा के 9 में से 7 सदस्य एकजुट हैं. एक तो महान है, भाजपा के वोट पर हम पहुंचाए थे. वे लोग आज कैसी-कैसी बातें कर रहे हैं. इन्हीं बातों को लेकर नीतीश कुमार ने खुद को बेवकूफ कह डाला. उन्होंने कहा, ‘मेरे साथियों का आरोप है और मुझे कभी-कभी लगता है कि मैं सचमुच बेवकूफ हूं.

कुछेक को छोड़ पार्टी के हर साथी में है प्रतिबद्धता

नीतीश ने कहा कि इक्के-दुक्के लोगों को छोड़कर जेडीयू के हर साथी में प्रतिबद्धता है, कोई पार्टी छोड़कर नहीं जा रहा है. बिना नाम लिए रमई राम पर तंज कसते हुए नीतीश ने कहा, 11 तारीख को मीटिंग हो रही थी और बाहर निकलकर कह दिया कि चार दिन का अल्टीमेटम दे रहे हैं. अब आजकल कहां है, जरा बताइए तो. उन्होंने कहा कि कुछ लोगों की मानसिकता अलग हो सकती है. वे स्वतंत्र हैं जो चाहें करें, लेकिन पार्टी पर इससे कोई असर नहीं है.

शरद यादव और लालू पर नीतीश का हमला

नीतीश ने पार्टी के वरिष्ठ नेता शरद यादव को कुछ नहीं कहते हुए भी बहुत कुछ कह डाला. उन्होंने शरद यादव को अपनी पार्टी के वरीय नेता के रूप में संबोधित किया और कहा कि वे स्वतंत्र हैं निर्णय लेने के लिए, जो चाहें करें. आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव पर ताबड़तोड़ हमले करते हुए नीतीश ने कहा कि मैंने बहुत बर्दाश्त किया था, लेकिन सहना मुश्किल हो रहा था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button