
Ranchi : Ranchi. झारखंड सरकार ने 5 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है. वाणिज्य कर विभाग प्रधान सचिव वंदना डाडेल को कार्मिक प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है. वह अपने कार्यों के अतिरिक्त मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग के प्रधान सचिव के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगी.
इसे भी पढ़ें –ब्लैक फंगस से झारखंड में एक और मरीज की मौत, अब तक 10 की गयी जान
ग्रामीण विकास विभाग के सचिव आराधना पटनायक को स्थानांतरित करते हुए वाणिज्य कर विभाग के सचिव के रूप में पदस्थापित किया गया है. कोल्हान प्रमंडल के आयुक्त मनीष रंजन को स्थानांतरित करते हुए ग्रामीण विकास विभाग के सचिव के रूप में पदस्थापित किया गया है. उन्हें ग्रामीण कार्य विभाग के सचिव का भी अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.
पशुपालन निदेशक नैंसी सहाय को स्थानांतरित करते हुए झारखंड राज्य आजीविका बर्तन सोसाइटी का मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी बनाया गया है. उद्यान निदेशक के पद पर पदस्थापित वरुण रंजन को स्थानांतरित करते हुए मनरेगा आयुक्त के पद पर पदस्थापित किया गया है.
इसे भी पढ़ें –सोनिया गांधी के दामाद राबर्ट वाड्रा को काला धन मामले में तीन सप्ताह का मिला समय




