NEWSWING
Jamshedpur, 17 November : जमशेदपुर स्थित सीएम आवास के रसोईया की मौत हो गयी. उसका शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी है. पुलिस ने रसोईया शीष नारायण का शव नदी से बरामद किया है. बता दें कि रसोईया शीष नारायण पीछले चार दिनों से लापता था. उसके लापता होने की शिकायत भी थाने में दर्ज करायी गयी थी. परिजनों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से वो डिप्रेशन में था.
नदी से मिला रसोईया का शव
पुलिस ने बताया कि रसोईया का शव नदी से बरामद किया गया है. पुलिस का मानना है कि रसोईया ने आत्महत्या की है. पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




