Uncategorized

जिम्बाब्वे में राजनीतिक संकट जारी, मुगाबे पर उनकी पार्टी चला सकती है महाभियोग

News Wing

Harare, 20 November: जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति रॉबर्ट मुगाबे पर उन्हीं की पार्टी द्वारा आज महाभियोग चलाये जाने का खतरा बढ़ता जा रहा है, दरअसल उन्हें अपना 37 वर्ष का शासनकाल समाप्त करने के लिए आज दोपहर तक का अल्टीमेटम दिया गया है.

मुगाबे ने सिरे से खारिज किया अपने शासन समाप्त होने की अटकलों को 

गौरतलब है कि सेना द्वारा शासन पर कब्जा किये जाने के बावजूद 93 वर्षीय नेता का कहना है कि सत्ता अभी भी उनके हाथ में है. कल देर रात टेलीविजन पर अपने संबोधन में मुगाबे ने अपना शासन समाप्त होने की अटकलों को सिरे से खारिज कर दिया. देश में पिछले दो सप्ताह से इसी खींचतान के कारण राजनीतिक अस्थिरता का माहौल है.

देश में राजनीतिक तनाव के बाद भड़क सकती है हिंसा

मुगाबे के भाषण के बाद विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर संबोधन सुनने के लिए जमा हुए लोगों में बहुत गुस्सा देखा गया. ऐसा माना जा रहा है कि देश में राजनीतिक तनाव के बाद हिंसा भड़क सकती है. कभी मुगाबे की वफादार रही जेडएएनयू-पीएफ पार्टी ने उनकी सदस्यता खत्म कर दी है और पार्टी प्रमुख के पद से इस्तीफा देने को कहा है. पार्टी ने आज दोपहर तक पद नहीं छोड़ने की स्थिति में उन पर महाभियोग चलाने की भी चेतावनी दी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button