Uncategorized

जामताड़ा : झारखंड राज्य सरदार एवं चौकीदार संघ ने 11 सूत्री मांग के साथ किया प्रदर्शन, DC को सौंपा ज्ञापन

News Wing

Jamtara, 11 December :  जिले में आज समाहरणालय के समक्ष झारखंड राज्य सरदार एवं चौकीदार संघ की ओर से एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता संघ के कार्यकारी अध्यक्ष कुमार विनोद ने किया. वहीं धरना- प्रदर्शन के हाग संघ की ओर से एक शिष्टमंडल ने उपायुक्त को ज्ञापन सौपा.

वहीं धरना को संबोधित करते हुए चौकीदार संघ के कार्यकारी अध्यक्ष कुमार विनोद ने कहा की चौकीदार नियुक्ति में वंशावली प्रथा का अवधि विस्तार किया जाए. क्योंकि चौकीदार अंग्रेजों की हुकूमत से एक मजबूत सूचना तंत्र का काम करते आ रहे हैं. जिसमें 90 प्रतिशत दलित, आदिवासी एवं पिछड़े वर्ग से आते हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि चौकीदारों के बाप– दादा सैकड़ों वर्षों तक बिना पैसे के सेवा किया है और 1990 में चौकिदारों का सरकारीकरण हुआ है. लेकिन इतनी अवधि में भी चौकीदारों के सामाजिक और आर्थिक स्थिति में सुधार नहीं हो पाया है.

इसे भी पढ़ें – संथाल के लिए जहर है कि प्यार है तेरा चुम्मा, बीजेपी ने पूछा जेएमएम से

क्या है संघ की मांग

संघ की मांग में सभी चौकीदारों को एसीपी का लाभ शीघ्र दिया जाये, चौकीदारों को हर महीने के प्रथम सप्ताह में वेतन भुगतान किया जाए, चौकीदारों के ड्यूटी में गृह विभाग एवं पुलिस महानिदेशक के निर्देशों का पालन किया जाए, ड्यूटी करते समय मरने वाले चौकीदारों के आश्रितों को 20 लाख रूपया मुआवजा एवं नौकरी दिया जाए, सभी चौकीदारों का सेवा पुस्तिका संपुष्ट किया जाए सहित शामिल हैं. इस मौके पर बाटुल महतो, जमुना प्रसाद दास, प्रबोध कुमार महतो, अकलूल रहमान, रामजीत मंडल, काली सिंह, तुषार कांत, इंद्रजीत बनर्जी, महादेव राय, वकिल हांसदा, मसूद अंसारी सहित अन्य मौजूद थें.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button