
Shrinagar: जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में एकबार फिर मुठभेड़ हुई है. मंगलवार सुबह सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए. दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के तुर्कवांगम इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिली थी. जिसके बाद पुलिस ने मंगलवार सुबह इलाके की घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया. इस दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलियां चलाईं जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई और तीन आतंकवादी मारे गए.
Jammu and Kashmir: Three terrorists neutralised in an encounter with security forces at Turkwangam area of Shopian, today. A search operation is underway. (Visuals deferred by unspecified time) pic.twitter.com/E7S6H7IRXU
— ANI (@ANI) June 16, 2020
मारे गए आतंकवादियों और उनके संगठन के बारे में पता लगाया जा रहा है. मौके से दो ए.के राइफल और एक इंसास राइफल बरामद हुई है.मिली जानकारी के मुताबिक जम्मू और कश्मीर पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन टीम, सेना और सीआरपीएफ के जवानों ने इलाके में संयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन चलाया. सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है. ऐसा माना जा रहा है कि इलाके में और भी आंतकी छिपे हो सकते हैं. सर्च ऑपरेशन जारी है.
जून में शोपियां में 17 आंतकी मारे गये
बता दें कि जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का ऑपरेशन जारी है. वहीं शोपियां जिले में सुरक्षाबलों ने आतंकियों के खात्मे के लिए पिछले कुछ समय से अभियान चला रखा है. सुरक्षाबलों ने इस जून महीने में केवल शोपियां जिले में 17 आंतकवादियों का इनकाउंटर में मार गिराया है.
इनमें 7 जून को 5, 8 जून को 4, 10 जून को पांच आतंकी मारे गिये थे. वहीं 16 जून यानी आज शोपियां में 3 आतंकी मार गिराए गए हैं.
याद दिला दें कि आर्मी चीफ एम एम नरवणे ने हाल ही जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियानों को लेकर बयान दिया था. उन्होंने कहा कि जहां तक जम्मू-कश्मीर का संबंध है. हमने बहुत सी सफलताएं हासिल की हैं. पिछले 10-15 दिनों में 15 से अधिक आतंकवादी मारे गए हैं.




