
New Delhi : सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी ऑयल एंड नैचुलरल गैस कॉरपोरेशन (ओएनजीसी) ने आगाह किया है कि कोविड-19 की वजह से उसकी परियोजनाओं का क्रियान्वयन प्रभावित होगा. ऐसे में कंपनी पूंजी और परिचालन व्यय के महत्तम इस्तेमाल के लिए अवसरों की पहचान कर रही है. दूसरे शब्दों में नये प्रोजेक्ट के लिए पैसों की कमी है.
कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए लागू लॉकडाउन की वजह से ग्राहकों द्वारा आपूर्ति नहीं लिए जाने के चलते कंपनी का करीब नौ प्रतिशत प्राकृतिक गैस उत्पादन प्रभावित हुआ है. कंपनी ने कहा कि इसके अलावा तेल एवं गैस की कीमतों में कमी से उसकी आमदनी पर भी असर पड़ा है.
इसे भी पढ़ेंः LAC पर तनाव : भारतीय सैनिकों को चीनी सेना से निबटने के लिए आक्रामक स्वतंत्रता मिली
शेयर बाजार को भेजा नोट
ओएनजीसी ने शेयर बाजारों को कोविड-19 के प्रभाव के बारे में नोट भेजा है. कंपनी ने कहा है कि 25 मार्च से लॉकडाउन की घोषणा के बावजूद उसका परिचालन और उत्पादन बिना किसी बाधा के जारी रहा.
कंपनी ने नोट में कहा कि उसका कच्चे तेल का उत्पादन कोविड-19 से पहले के स्तर पर ही है. हालांकि, उपभोक्ताओं की मांग और उठाव घटने से उसका प्राकृतिक गैस का उत्पादन नौ प्रतिशत घटा है. अब लॉकडाउन अंकुशों में ढील तथा धीरे-धीरे उद्योगों के फिर शुरू होने के बाद गैस की मांग फिर सामान्य स्तर पर पहुंच गई है.
इसे भी पढ़ेंः फादर्स डे पर अपने बच्चों से जुड़कर बनें सुपर डैड
कंपनी का कहना है कि कोविड-19 के प्रभाव से विभन्न परियोजनाओं का क्रियान्वयन प्रभावित हुआ है. कंपनी ने कहा कि यदि यह महामारी लंबे समय तक रहती है, तो स्थानीय स्तर पर गतिविधियां प्रभावित होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता.
इसे भी पढ़ेंः इंदौर में संक्रमितों की संख्या 4 हजार के पार, अब तक 197 मरीजों की मौत




