Uncategorized

डाल्टनगंज: धार्मिक स्थल के बाहर मिला मांस का टुकड़ा, लोगों में आक्रोश, पुलिस की जांच जारी

NEWS WING 

Daltonganj, 17 NOVEMBER : जिले के सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पोखराहा में स्थित शिव मंदिर के बाहर आज मांस मिलने पर लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया. स्थानीय लोगों ने इस घटना के बाद कार्रवाी की मांग को लेकर डालटनगंज-पांकी मुख्य पथ को पोखराहा में जाम कर दिया. लोगों में इस घटना को लेकर इतना आक्रोश था कि उन्होंने डेढ़ घंटे तक सड़क जाम रखा. इस बीच दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतार लग गयी. सूचना मिलते ही  डीएसपी प्रेमनाथ मौके पर पहुंचे. उन्होंने लोगों को काफी मशक्कत के बाद शांत करवाया और कार्रवाई का आश्वासन दिया.  

विरोध में लोगों ने किया घंटों सड़क जाम

प्राप्त जानकारी के अनुसार पोखराहा में गांव के शिव मंदिर में जब पुजारी पूजा के लिए पहुंचे तो उन्होंने दरवाजे पर प्लास्टिक का थैला को देखा. स्थानीय लोगों की मदद से उसे खोलकर देखा गया तो उसमें मांस का टुकड़ा मिला. इसके बाद पूरी खबर इलाके में तेजी से फैल गया और स्थानीय लोगों ने हंगामा शुरु कर दिया. आक्रोशित लोगों ने प्रदर्शन करते हुए डालटनगंज-पांकी मुख्य पथ को जाम कर दिया. वहीं लोगों ने इसे प्रतिबंधित मांस बताया. हंगामे की सूचना पाकर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष इंदर सिंह नामधारी और भाजपा नेता डा. अमित प्रकाश उपाध्याय भी मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराने की कोशिश की.  

वहीं इस घटना के बारे में  डीएसपी ने बताया कि असमाजिक तत्वों को चिन्हित करने के लिए सदर थाना पुलिस को निर्देश दिया गया है और जल्दी ही उन्हें चिन्हित करके कार्रवाई की जायेगी. साथ ही उन्होंने कहा कि किसी भी हाल में पुलिस आपसी सौहार्द को बिगड़ने नहीं देगी. 

पुजारी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज

सदर थाना पुलिस के  इस घटना के संबंध में  मंदिर के पुजारी का बयान दर्ज कर लिया है और उसी बिनाह पर   अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज की गयी है.  साथ ही पुलिस ने  बरामद किये गये मांस का सैंपल जांच के लिए भेजा दिया है. साथ ही पुलिस का कहना है कि  जांच के बाद पता ही यह स्पष्ट हो पायेगा कि  मांस प्रतिबंधित था या फिर साधारण.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button