
Giridih: शहर के बरगंडा पुराना उसरी पुल पर निर्माणाधीन नए पुल के साथ पेयजलापूर्ति पाइप पुल का निरीक्षण शनिवार को गिरिडीह के सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने किया. इस दौरान विधायक के साथ नगर आयुक्त राजेश प्रजापति समेत पीएचईडी के पदाधिकारी भी मौजूद थे.
निरीक्षण के दौरान विधायक ने भी देखा कि नया पुल के साथ बरगंडा उसरी नदी पर पाइप लाइन पुल का निर्माणकार्य पूरा हो चुका है. इसके बाद विधायक सोनू ने अधिकारियों को खंडोली डैम शहरी पेयजलापूर्ति पाइप लाइन को शिफ्टिंग करने का सुझाव दिया.
विधायक सोनू ने इस दौरान अधिकारियों को तीन दिनों के भीतर पाइप लाइन पुराने पुल से नए पाइप लाइन पुल पर शिफ्ट करने का निर्देश दिया. विधायक सोनू ने बताया कि पाइप लाइन शिफ्ट करने को लेकर ही नगर निगम के शहरी इलाके को 20 अक्टूबर से अगले तीन दिनों यानी 23 अक्टूबर तक पेयजलपूर्ति पूरी तरह ठप रहेगी क्योंकि पाइप लाइन शिफ्टिंग करने को लेकर ये बेहद जरूरी है.
विधायक ने इस दौरान अधिकारियों को नया पुल के निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया. विधायक के साथ जेएमएम नेता संजय सिंह सईद अख्तर, आनंद मिश्रा, अभय सिंह, रॉकी सिंह समेत कई मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें – सारंडा जंगल में वन विभाग का छापा, भारी मात्रा में साल की लकड़ियां जब्त




