JharkhandLead NewsNEWSRanchi

नहीं रहे आर एस एस के समर्पित योद्धा ज्ञान प्रकाश जालान

Ranchi : झारखंड में आर एस एस के समर्पित योद्धा ज्ञान प्रकाश जालान नहीं रहे. उन्होंने आज (सोमवार) सुबह एम्स दिल्ली में आखिरी सांस ली. कुछ दिन पहले बीमार होने पर उन्हें एयर एंबुलेंस से एम्स ले जाया गया था. संघ प्रमुख मोहन भागवत के साथ -साथ भाजपा के कई बड़े नेता लगातार उनके स्वास्थ्य की जानकारी ले रहे थे. वह रांची में लंबे समय तक राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विभाग संघचालक रहे.

 

झारखंड में भाजपा के विस्तार में भी उनकी अहम भूमिका रही. ज्ञान प्रकाश जालान की गिनती रांची के प्रमुख उद्यमियों- व्यवसायियों में होती थी. जालान ब्रांड सत्तू उन्हीं का उद्यम है. संघ से जुड़े होने के साथ-साथ वह अग्रणी समाजसेवी थे. वह कई तरह की चैरिटेबल गतिविधियां संचालित करते थे. उन्होंने कुछ वर्ष पहले नगड़ी के पास कुदलुम में आदित्य प्रकाश जालान B.Ed कॉलेज की स्थापना भी की थी. ज्ञान प्रकाश जालान के निधन से संघ परिवार में शोक की लहर है.

 

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने जताया शोक

आरएसएस,रांची विभाग के पूर्व विभाग संघचालक और समाजसेवी श्री ज्ञान प्रकाश जालान (ज्ञानु जी)के निधन पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने शोक जताया है. मुंडा ने कहा है कि वह मेरे अभिभावक तुल्य थे. उनका निधन मेरी व्यक्तिगत क्षति है. भगवान उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें और उनके परिजनों को यह  दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें.

Related Articles

Back to top button