
Mumbai: मुंबई में डॉक्टर पायल तड़वी सुसाइड केस में तीनों आरोपी महिला चिकित्सकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपियों में अंकिता लोखंडवाला, हेमा आहुजा और भक्ति मेहर शामिल है. तीन वरिष्ठ महिला डॉक्टरों को 31 मई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है.
भक्ति मेहर को मुंबई सेशन कोर्ट से मंगलवार शाम में गिरफ्तार किया गया. वहीं हेमा आहुजा को मंगलवार रात गिरफ्तार किया गया. जबकि अंकिता खंडेलवाल को मुंबई पुलिस ने बुधवार सुबह गिरफ्तार कर लिया है.
इसे भी पढ़ेंःनवीन पटनायक पांचवी बार ओडिशा की संभालेंगे कमान, शपथ ग्रहण आज
अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश आर एम सडरानी के समक्ष अभियोजन ने दलील दी कि यह पता लगाने के लिए आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने की जरूरत है कि उन्होंने तड़वी का कथित सुसाइड नोट गुमा दिया है या नष्ट कर दिया. अदालत ने उन्हें 31 मई तक पुलिस हिरासत में भेजने का निर्देश दिया.
बता दें कि डॉ. पायल तड़वी ने कथित तौर पर अपनी वरिष्ठ सहकर्मियों द्वारा रैगिंग और जातीय टिप्पणी किये जाने से परेशान होकर जान दे दी थी.
22 मई को डॉक्टर तड़वी ने आत्महत्या की थी. उसके बाद से ही दोनों आरोपी फरार चल रही थीं.
रैगिंग और जातिसूचक शब्दों से थी परेशान
उल्लेखनीय है कि पायल तड़वी आदिवासी समुदाय से आती हैं. और हॉस्पीटल में कथित तौर पर उनकी तीन सीनियर्स उनके लिए जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करती थीं.
और रैगिंग करती थी. पायल के परिवार वालों का भी आरोप है कि तीनों महिला डॉक्टरों ने उनके अनुसूचित जनजाति का होने को लेकर ताने कसते थे और मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे. पायल तडवी मुंबई के बीवाईएल नायर हॉस्पिटल में एमडी सेंकड ईयर की छात्रा थीं.
इसे भी पढ़ेंःअल्पसंख्यकों की एकजुटता ने राजमहल में विजय हांसदा को दिलायी विराट जीत
वहीं मंगलवार को नायर हॉस्पीटल के बाहर पायल के परिवारवालों और कई सामाजिक संगठनों ने प्रदर्शन करते हुए पायल के लिए न्याय की मांग की थी.
वहीं राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी इस मामले में संज्ञान लिया है और अस्पताल को नोटिस जारी किया है. इधर मुंबई कांग्रेस के प्रमुख मुरली देवड़ा ने संयुक्त पुलिस आयुक्त विनय चौबे से मुलाकात कर डॉ. पायल तडवी के आत्महत्या मामले के संबंध में एक ज्ञापन सौंपा है. तीनों आरोपियों को पहले ही सस्पेंड किया जा चुका है.
इसे भी पढ़ेंःआजादी के 70 साल बाद भी बोक्काखांड गांव बेहाल, एक कुएं के भरोसे है पूरा गांव




