News Wing
Baharagoda, 02October: बडशोल थाना क्षेत्र के नयाबसान बस पड़ाव के समीप एनएच-छह पर एक अज्ञात ट्रेलर की चपेट आने से मां की मौत हो गई जबकि उसका पुत्र गंभीर रूप से जख्मी हो गया.
ट्रेलर ने मोटरसाइकिल के पिछले हिस्से में मारा धक्का
ईचड़शोल निवासी प्रमोद करण अपनी मां कल्याणी करण को अपने मामा के घर झाड़ग्राम से लेकर बहरागोड़ा लौट रहा था. इसी क्रम में नयाबासान के समीप ट्रेलर के पिछले हिस्से से उसकी मोटरसाइकिल में धक्का लग गया. घटनास्थल पर ही उसकी मां कल्याणी करण की मौत हो गई. जबकि प्रमोद करण का हाथ टूट गया वहीं पैर में भी चोट लगी है. दोनों को बड़शोल पुलिस सीएचसी ले गई जहां चिकित्सकों ने कल्याणी को मृत घोषित कर दिया.




