Corona_UpdatesJharkhandRanchiTOP SLIDER

18 प्लस वालों के लिए आ गयी वैक्सीन, 1,66,530 डोज उपलब्ध

Ranchi : कोरोना वैक्सिनेशन को रफ्तार देने के लिए इंटेंसिव वैक्सीन ड्राइव शुरू किया गया है. ताकि हफ्ते में 3 दिन विशेष अभियान चला कर ज्यादा से ज्यादा लोगों का वैक्सिनेशनन किया जा सके. 1 दिन का टारगेट डेढ़ लाख तक वैक्सीन लगाने का रखा गया है. इस बीच 18 प्लस वालों के लिए वैक्सीन की एक खेप पहुंच चुकी है. जिसके बाद 1,66,530 डोज 18 साल से 44 साल वालों के लिए उपलब्ध है. वहीं 45 प्लस वालों के लिए 8 लाख 66 हजार वैक्सीन डोज उपलब्ध है.

ऑनलाइन स्लॉट बुक करनेवालों को प्राथमिकता

कोविड वैक्सिनेशन को लेकर लोगों ने हेल्थ डिपार्टमेंट से शिकायत की थी. जिसमें बताया गया था कि वैक्सिनेशन सेंटर पर ऑनलाइन वालों को इंतजार करना पड़ रहा है. जबकि ऑफलाइन वाले सेंटर पर टीका लगा कर निकल जाते हैं. इसके बाद हेल्थ डिपार्टमेंट की ओर से सभी जिलों के सीएस को आदेश जारी किया गया है. जिसमें कहा गया है कि ऑनलाइन स्लॉट बुक करनेवालों को वैक्सिनेशन सेंटर पर प्रायरिटी दी जाये. जरूरत पड़ने पर वैक्सीनेटर की संख्या बढ़ायी जा सकती है, जिससे टीका लगाने के लिए आनेवालों को परेशानी न हो.

 

इसे भी पढ़ें : बिहार में अब अपराधियों की खैर नहीं, CM नीतीश ने लॉ एंड ऑर्डर को लेकर दिये कई बड़े आदेश

Related Articles

Back to top button