
Ranchi : भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने डॉक्टर अजय कुमार की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर पलटवार करते हुए कहा कि कर्नाटक के निवासी डॉक्टर अजय कुमार को झारखंड के बारे में जानकारियां कम है. इसीलिए वह बेसिर-पैर की बातें कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि 56 इंच के सीने वाले प्रधानमंत्री ने देश को बदल दिया और 5’6” वाले व्यक्तित्व ने झारखंड को विश्व पटल पर लाने का कार्य किया है. शाहदेव ने कहा कि रघुवर सरकार ने अपने कार्यकाल के दौरान 38 लाख घरों के विद्युतीकरण का बीड़ा उठाया है.
प्रतुल शाहदेव ने कहा कि आजादी के 60 वर्षों तक दूसरी सरकारों ने सिर्फ 30 लाख घरों में बिजली पहुंचाई थी. शाहदेव ने कटाक्ष करते हुए कहा कि यूपीए कि दोनों सरकारों की बराबरी तो एनडीए किसी जन्म में नहीं कर सकता, क्योंकि जितने घोटाले इन दोनों सरकारों में हुए थे वह अपने आप में विश्व रिकॉर्ड हैं.
इसे भी पढ़ें- भाजपा राज्यों में मॉब लिंचिंग को जायज ठहराने का दौर शुरू : डॉ अजय कुमार
मॉब लिंचिंग की बात करने वाले कांग्रेसी शर्म करें
शाहदेव ने कहा कि मॉब लिंचिंग की बात करने वाले कांग्रेसियों को शर्म महसूस करनी चाहिए क्योंकि 1984 के सिख दंगे भारत के इतिहास के अब तक के सबसे बड़े मॉब लिंचिंग का उदाहरण है, जिसे तत्कालीन सरकार का संरक्षण प्राप्त था. शाहदेव ने कहा कि डीजीपी पर निशाना साधने से पहले डॉक्टर अजय कुमार को खुद का ट्रैक रिकॉर्ड देखना चाहिए कि उन्होंने जमशेदपुर चुनाव जीतने के लिए किन राष्ट्र विरोधी शक्तियों का साथ लिया था. उस समय के टेलीफोन टैपिंग कांड को अभी तक प्रदेश नहीं भूला है.
राफेल डील पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए शाहदेव ने कहा कि भाजपा की सरकार के लिए देश की संप्रभुता सबसे प्रमुख मुद्दा है. क्या डॉक्टर अजय कुमार और कांग्रेस यही चाहते हैं कि विमान की सभी तकनीकी जानकारी पाकिस्तान के साथ साझा की जाए? सिर्फ राजनीति करने के लिए देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करना घटिया हरकत है.
इसे भी पढ़ें- धनबाद के तत्कालीन नगर आयुक्त की करतूत से सरकार को 40.32 लाख का नुकसान, फिर भी नहीं हुई कार्रवाई
भाम्रक खबरों पर की जायेगी कार्रवाई
खिलाड़ियों से प्रदेश कार्यालय में नाश्ता परोसवाने के मुद्दे पर डॉ अजय के द्वारा लगाये गये आरोप पर शाहदेव ने कहा कि भाजपा पहले भी स्पष्ट कर चुकी है कि खिलाड़ियों ने सिर्फ अपनी टीम के सदस्यों के बीच आंतरिक व्यवस्था के अंतर्गत नाश्ते का वितरण किया था. उन्होंने किसी भाजपा कार्यकर्ता या नेता को नाश्ता नहीं परोसा था. भाजपा सोशल मीडिया में चल रही भ्रामक खबरों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की सोच रही है.
इसे भी पढ़ें- सरकार ने कुछ खास वर्गों को बिना आधार कार्ड के जमीन रजिस्ट्री कराने की दी छूट
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




