BusinessMain Slider

एक जुलाई से पहले निपटा लें ये काम, नहीं तो हो सकता है बड़ा नुकसान

Ranchi: कोविड-19 की वजह से देश में लगभग 3 महीने से लॉकडाउन जारी है, हालांकि जनजीवनन और अर्थव्यवस्था को फिर से पटरी पर लाने के लिए सरकार ने लॉकडाउन में कई तरह की रियायतें दी है ताकि जल्द से जल्द लोगों की जिंदगी पटरी पर लौट सके.

इस दौरान भारत सरकार ने आम लोगों को राहत देने के लिए कई तरह के ऐलान किए है, जैसे कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना, लोन मोराटोरियम, आत्मनिर्भर भारत आर्थिक पैकेज आदि. इसके अलावे कोरोना वायरस के कारण सरकार ने कई वित्तीय डेडलाइंस जो 31 मार्च 2020 तक पूरी होनी थी, उसे आगे बढ़ाकर 30 जून कर दिया था.

अब जून महीना खत्म होने में महज कुछ दिन बचे हैं, ऐसे में यह जान लेना बहुत जरूरी है कि एक जुलाई से पहले यानी इस महीने की आखिरी तारीख यानी 30 जून तक कौन-कौन से काम पूरे कर लेना जरूरी है.

1 जुलाई से पहले जरूर निपटा लें ये जरूरी काम

कोरोना के कारण सरकार ने पैन को आधार से लिंक करने की समय सीमा को 31 मार्च से बढ़ाकर के 30 जून तक कर दिया था. अगर आपने अबतक अपने पैन कार्ड को आधार से नहीं लिंक किया है तो जल्दी से इस काम को पूरा कर लें, नहीं तो 30 जून के बाद आपका पैन कार्ड अमान्य हो जाएगा.

कोरोना की वजह से आयकर विभाग ने वित्त वर्ष 2019-20 के लिए दाखिल करने की आखिरी तारीख को 31 जुलाई से आगे बढ़ाकर 30 नवंबर कर दिया है. वहीं इसके साथ ही टैक्स बचाने के लिए आयकर कानून की धारा 80सी, 80डी, 80ई के तहत निवेश करने की समय सीमा को 30 जून तक बढ़ा दिया है, ऐसे में आज जल्दी से इस छूट का फायदा उठा लें.

अगर आपने वित्त वर्ष 2018-19 के लिए आईटीआर रिटर्न को अभी तक नहीं भरा है, तो 30 जून तक फाइल कर सकते हैं. साथ ही 30 जून तक रिवाइज्ड आईटीआर भी दाखिल किया जा सकता है. गौरतलब है कि कोरोना के कारण सरकार ने आखिरी तारीख 31 मार्च को बढ़ाकर 30 जून कर दिया था.

अगर आपने पीपीएफ या फिर सुकन्या समृद्धि खाते में 31 मार्च 2020 तक किसी तरह की कोई न्यूनतम राशि जमा नहीं करवाई है तो 30 जून तक कर सकते हैं. न्यूनतम राशि जमा नहीं होने पर पेनाल्टी का प्रावधान हैं.

अगर आपका पीपीएफ खाता 31 मार्च को मैच्योर हो गया है और ऐसे खाते अगले पांच सालों के लिए एक्सटेंड कराना चाहते हैं तो फिर ये भी आप 30 जून तक करवा सकेंगे. डाक विभाग ने इस संबंध में 11 अप्रैल को एक सर्कुलर निकाला था.

11 Comments

  1. Hey There. I found your blog using msn. This is an extremely well written article.
    I’ll be sure to bookmark it and come back to read more of
    your useful information. Thanks for the post. I’ll certainly
    comeback.

  2. I loved as much as you will receive carried out right here.
    The sketch is tasteful, your authored subject matter stylish.
    nonetheless, you command get bought an impatience over that you
    wish be delivering the following. unwell unquestionably come further formerly again as exactly the same nearly very often inside case you shield
    this hike.

  3. I really like your blog.. very nice colors & theme. Did you design this website yourself or did you hire someone to do it for
    you? Plz answer back as I’m looking to create my own blog and would like to know where
    u got this from. thanks a lot

  4. Hey there, You’ve done an excellent job. I’ll certainly digg it and personally recommend to my friends.
    I am sure they will be benefited from this website.

    cheap flights y2yxvvfw

  5. Hello! I’m at work surfing around your blog from
    my new iphone 3gs! Just wanted to say I love reading your
    blog and look forward to all your posts! Keep up the outstanding work!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button