JharkhandLead NewsRanchi

डीके तिवारी ने राज्य निर्वाचन आयुक्त का पद संभाला, 12 नगर निकायों के 315 वार्डो के लिये चुनाव का रास्ता साफ

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में लगभग दस हजार जन प्रतिनिधियों का होगा चयन, परिसिमन के बाद तय होगी पंचायतों की संख्या

Ranchi : राज्य निर्वाचन आयुक्त के रूप में डीके तिवारी ने आज पदभार ग्रहण कर लिया है. इस मौके पर उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जिला स्तरीय निर्वाचन की भूमिका अहम है. अब यह ध्यान दिया जायेगा कि चुनाव कराने को लेकर अब तक कितनी तैयारी है. चुनाव कराने को लेकर सरकार के साथ विचार विमर्श कर निर्णय लिया जायेगा. फिलहाल किसी चुनाव के तारीख को लेकर कुछ नहीं कहा जा सकता है. चुनाव कोविड- 19 के दिशा निर्देश का पालन करते हुए ही कराया जायेगा.

उनके पदभार ग्रहण करने के साथ ही पंचायत चुनाव और नगर पालिका चुनाव होने की उम्मीद जग गयी है. राज्य निर्वाचन आयुक्त का पद खाली होने की वजह से चुनाव नहीं हो पा रहे थे. बताते चलें कि नगर पालिका चुनाव को पिछले साल मई में ही एक्सटेंशन दिया गया था. जबकि 12 नगर निकायों में चुनाव और उपचुनाव होने है. इसमें पांच नगर निकायों में उप चुनाव होने है. पंचायत चुनाव की बात करें तो इससे 10370 जनप्रतिनिधियों का चयन होना है. बात दें पूर्व राज्य निर्वाचन आयुक्त एनएन पांडेय ने कोविड 19 को ध्यान में रखते हुए नगर पालिका चुनाव को एक्सटेंशन दिया था. इसके बाद वे सेवानिवृत्त हो गये. तभी से राज्य निर्वाचन आयुक्त का पद खाली पड़ा था.

315 सीटों के लिए होंगे नगर निकाय चुनाव

नये निवार्चन आयुक्त के आने के बाद 315 सीटों पर नगर पालिका चुनाव होगा. इसमें कई जगहों पर उप चुनाव भी होने हैं. ये चुनाव गढ़वा, पलामू, चतरा, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, गोड्डा, धनबाद, बोकारो, पश्चिमी सिंहभूम, रामगढ़, और सरायकेला खरसावां में है. यहां नगर निगम उपचुनाव है. धनबाद और चास नगर निगम में चुनाव होने है. मंझिआंव, हरिहरगंज, बचरा, कोडरमा, बड़की सरैया, धनवार, महागामा, सरायकेला में नगर पंचायत चुनाव होंगे. वहीं विश्रामपुर, झुमरीतिलैया, चक्रधरपुर, चाईबासा, रामगढ़ में नगर परिषद् चुनाव होने है.

साल 2015 राज्य में त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव हुआ था. इसमें 10 हजार 370 जनप्रतिनिधि निर्वाचित हुए थे. 24 जिलों के 263 प्रखंडों में चुनाव हुआ था. इसमें ग्राम पंचायत की संख्या 4402 थी. ग्राम पंचायत के मुखिया की संख्या 4402, पंचायत समिति के क्षेत्रीय निर्वाचन क्षेत्र की संख्या 5423 और जिला परिषद् के निर्वाचन क्षेत्रों की संख्या 545 थी. ऐसे में कुल 10 हजार 370 जनप्रतिनिधि चुनाव में जीतें. राज्य निर्वाचन आयोग की मानें तो परिसिमन के बाद क्षेत्र बढ़ घट सकते है. राज्य में सबसे पहले 2010 में पंचायत चुनाव हुआ था.

Related Articles

Back to top button