Uncategorized

माओवादियों के हिटलिस्ट में हूं, सरकार सुरक्षा कम करके हत्या कराना चाहती है : मरांडी

News Wing
Ranchi, 14 September: पूर्व मुख्यमंभी बाबूलाल मरांडी ने कोडरमा परिसदन में एक प्रेसवार्ता के दौरान माओवादी कुंदन पाहन द्वारा अपनी हत्या का प्लान मामले में राज्य सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि वो हमेशा से नक्सलियों और माओवादियों के हिट लिस्ट में रहे हैं, और इस बात से राज्य सरकार भी अंजान नहीं है.

घटायी गयी मेरी सुरक्षा
श्री मरांडी ने कहा कि सरकार इस बात से भली भांति वाकिफ है कि मेरी जान को खतरा है फिर भी मेरी सुरक्षा घटा दी गयी है. मुझे जेड प्लस की सुरक्षा मिली हुई थी. जिसे घटाकर वाई श्रेणी की सुरक्षा दे दी गयी है. साथ ही उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार ऐसा कर मेरी हत्या की साजिश रच रही है. इससे यह साफ तौर पर जाहिर होता है कि वो ना सिर्फ नक्सलियों के हिट लिस्ट में है बल्कि सरकार के भी हिट लिस्ट में है. सरकार उनके साथ गलत कर रही है और सरकार की इस गलत निती का विरोध वो हमेशा करते रहेंगे.

जनहित की हुई अनदेखी

सरकार के द्वारा किये जा रहे कार्यों के बारे में श्री मरांडी ने कहा कि सरकार जनहित की अनदेखी कर रही है. जिसका जबाव जनता उन्हे आनेवाले समय में जरुर देगी.

भाजपा सरकार से सवाल

इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को यह बताना चाहिए कि उनके बेटे का कारोबार जो कि 50 करोड़ का था वह बढ़कर 80 करोड़ कैसे हो गया है. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि
श्पूर्व वितमंत्री यशवंत सिन्हा ने भी सरकार के कामकाज पर सवाल उठाया है.

 

One Comment

  1. 129945 649110I genuinely enjoy your web site, but Im having a problem: any time I load 1 of your post in Firefox, the center of the internet page is screwed up – which is bizarre. Might I send you a screenshot? In any event, keep up the superior function; I surely like reading you. 536425

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button