
Khunti: जिले के तोरपा रोड पर बस और ट्रक के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई. इसमें कई यात्री घायल हो गए. जिन्हें जींद खूंटी सदर अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया.
रांची से राउरकेला की तरफ जा रही थी बसः
जानकारी मुताबिक गुरुवार सुबह रांची से राउरकेला की तरफ जा रही मंत्री बस खूंटी के तोरपा पास पहुंची थी कि सामने से आ रहे ट्रक ने बस को सीधे टक्कर मार दी. बस आगे से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और ट्रक भी आगे से क्षतिग्रस्त हो गया. इसके बाद यात्रियों को बस से बाहर निकाला गया. कुछ यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं सभी को खूंटी सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं.
इसे भी पढ़ें:कोरोना संक्रमित ठीक होने के 6 माह बाद लें वैक्सीन, कोविशील्ड के दो टीकों में अंतर बढ़ाकर 12-16 हफ्ते हो




