
Bhopal. अक्सर अपने बयानों और ट्वीट के कारण सुर्खियों में रहने वाले कांग्रेस के सीनियर लीडर दिग्विजय सिंह ने राहुल गांधी को सलाह दी है. राहुल गांधी को सलाह देने के बाद कांग्रेस एक बार फिर से दो खेमों में बांट गई है. राजनीतिक जानकार इसे कांग्रेस की कलह कह रहे हैं. वहीं, दिग्विजय सिंह ने राहुल गांधी को भारत की यात्रा करने की सलाह दी है.
क्या कहा दिग्विजय ने?
एमपी के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने एक ट्वीट करते हुए राहुल गांधी को सलाह दी है. दिग्विजय ने कहा- दरअसल, मुंबई कांग्रेस की एक कार्यकर्ता के वीडियो को रिप्लाई करते हुए दिग्विजय सिंह ने लिखा- मैं सहमत हूं. वह अलग हैं और अलग तरह से राजनीति करना चाहते हैं. हमें उन्हें ऐसा करने की अनुमति देनी चाहिए, लेकिन फिर हम यह भी चाहेंगे कि वह संसद में अधिक सक्रिय हों और लोगों के लिए अधिक सुलभ हों. जैसा कि शरद पवार ने सलाह दी थी कि उन्हें भारत में घूमना चाहिए. यात्रा कनेक्ट करने के लिए महत्वपूर्ण है.
अपनी ही पार्टी में घिरे
दिग्विजय सिंह को राहुल गांधी की सलाह देना भारी पड़ गया है. दिग्विजय सिंह अब अपनी ही पार्टी में घिर गए हैं. तमिलनाडु से कांग्रेस के युवा सांसद और लोकसभा में पार्टी के व्हिप मणिकम टैगोर ने कहा कि राहुल गांधी पहले ही पद यात्रा कर चुके हैं. उन्होंने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ और उच्च पदों पर बैठे नेता सही मायने में उनके साथ खड़े रहते हैं और उनकी पीठ पीछे आलोचना नहीं करते, तो हम ज्यादा दिनों तक विपक्ष में नहीं रहेंगे.





Thank you ever so for you article post.
Like!! Thank you for publishing this awesome article.