
Dhanbad : मैथन डीवीसी आज़ाद नगर कॉलोनी 229 ब्लॉक में बुधवार की दोपहर अचानक सनसनी फैल गयी. 24 वर्षीय युवक ने अपने ही घर के कमरे में लगे पंखे से झूलकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली. फांसी लगाने की ख़बर क्षेत्र में जंगल की आग की तरह फैल गयी. 24 वर्षीय रजनीश साह मफलर के सहारे अपने घर के सीलिंग फैन से लटकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली.
बुधवार की दोपहर लगभग 2 बजे जब रजनीश की बड़ी बहन जो मैथन स्थित केंद्रीय विद्यालय में शिक्षिका है, घर आकर घर का दरवाजा खोला तो भाई का शव फंखे से लटकता पाया. जिसके बाद घर चीत्कार के शोर से हिल गया. चीत्कार की आवाज़ से आसपास के लोग जुट गयी. लोगों ने घटना की सूचना मैथन पुलिस को दी.
सूचना मिलते ही मैथन थाना प्रभारी माइकल कोड़ा अपने दलबल के साथ फटनास्थल पर आये. फिलहाल मौत के कारणों का कुछ भी पता नहीं चल पाया है. कॉलोनी में सन्नाटा पसरा हुआ है. बताया जा रहा है कि उक्त समय घर में कोई नही था. घर पर केवल भाई-बहन ही रहते थे. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया है.




