DhanbadJharkhandMain Slider

धनबाद : हाजरा क्लिनिक में प्रसूता के ऑपरेशन के दौरान नवजात के हुए दो टुकड़े

Dhanbad : धनबाद के बैंक मोड़ स्थित हाजरा क्लिनिक में रविवार देर शाम प्रसूता के ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर की लापरवाही के कारण नवजात के दो टुकड़े होने से उसकी जान चली गयी.

घटना के विरोध में अस्पताल में परिजनों ने जमकर हंगामा किया. मामले की शिकायत बैंक मोड़ थाना से की गयी है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

बताया जाता है कि तीन दिन पहले बलियापुर के आमटाल की महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उसके गर्भ में लगभग साढ़े छह माह का बच्चा था.

इसे भी पढ़ें : गिरिडीह : गला काटकर हत्या के बाद लूट लिया था ऑटो, महीने भर बाद तीन गिरफ्तार

डॉक्टरों ने कहा, बच्चे की गर्भ मे हो चुकी थी मौत 

डॉक्टरों का कहना है कि बच्चे की मौत गर्भ में ही हो गयी थी. इसलिए उसे निकालने के लिए ऑपरेशन जरूरी था. परिजनों ने इसकी स्वीकृति दे दी थी.

जबकि महिला के परिजनों का कहना है कि मां को बचाना जरूरी था और अगर बच्चे की मौत हो गयी थी तो चिकित्सक को उसे सही सलामत निकालना था. लेकिन चिकित्सकों की लापरवाही के कारण नवजात दो भागों में बंट गया.

इस घटना के विरुद्ध परिजनों ने हंगामा करना शुरू कर दिया. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर: मुख्यमंत्री रघुवर दास के ससुराल में लाखों की चोरी, पुलिस अब तक नहीं तलाश सकी है चोरों को

Related Articles

Back to top button