Crime NewsDhanbadJharkhand

धनबाद:  दो बाइक सवारों ने गोली मारकर की हत्या, भागने के दौरान गिरने से धराए  

Dhanbad: कोयलांचल में बीते कुछ दिनों से अपराध की घटानाएं बढ़ गयी हैं. ताजा मामला जोरा पोखर थाना क्षेत्र के रेलवे फाटक का है. यहां रहने वाले रंजीत सिंह उर्फ पग्गी को फुस बंग्ला मोड़ के पास दो अज्ञात बाइक सवारों ने अपराधियों ने गोली मार दी. गोली चलने के घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गयी है. वहीं आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने घायल रंजीत सिंह को इलाज के लिए स्थानीय नर्सिंग होम में भर्ती कराया है. जहां चिकित्सकों ने स्थिति को नाजुक देखते हुए एसएनएमएमसीएच रेफर कर दिया लेकिन रास्ते मे ही उसकी मौत हो गयी.

मृतक रंजित सिंह की फाइल फोटो

बाइक से गिरने के बाद धराए अपराधी

घटना की सूचना पाकर जोरा पोखर थाना दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने मौके से पिस्टल और खोखा बरामद किया है. वहीं सिंदरी डीएसपी अजीत सिन्हा ने बताया कि रंजीत सिंह नामक व्यक्ति को दो अज्ञात बाइक सवार गोली मारकर भागने वाले थे. इसी क्रम में दोनो अपराधी बाइक से गिर गये और स्थानीय लोगों के मदद से उन्हें पकड़ लिया गया है. उन्होंने कहा कि इस घटना के पीछे पुरानी रंजिश होने का पता चला है, फिलहाल मामले की जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़ें- 55 वर्ष बाद दिल्ली के गणतंत्र दिवस समारोह में नहीं होंगे मुख्य अतिथि

रंजीत सिंह के साथियों ने अपराधियों की कर दी पिटाई

रंजीत सिंह के साथी भी मौत की खबर सुनकर अस्पताल पहुंच गये. इस दौरान अपराधियों को भी बाइक से गिरने के बाद घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया. जैसे ही अपराधियों को पुलिस अस्पताल लेकर पहुंची रंजीत सिंह के साथियों ने अपराधियों पर टूट पड़े और जमकर पिटाई कर दी. पिटाई के बाद एक की स्थिति नाजुक बताई जा रही है. पुलिस ने उसकी जान बचाते हुए अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती करवाया है. इस घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है.

इसे भी पढ़ें- अमेरिका के संसद भवन में हुई हिंसा से पीएम मोदी दुखी, डोनाल्ड ट्रंप को दी ये सलाह

 

Related Articles

Back to top button