
Dhanbad: एसएसपी संजीव कुमार ने धनसार थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर जयराम प्रसाद को लाइन क्लोज किया है. धनसार थाना क्षेत्र के मांझेरपाड़ा पुराना स्टेशन धनबाद में दुर्गा पूजा की महा अष्टमी के दिन धनसार थाना प्रभारी पर समिति के सदस्यों से दुर्व्यवहार करने का आरोप लगा था. सहायक पुलिस अधीक्षक (विधि व्यवस्था) ने मामले की जांच की थी. उसी जांच रिपोर्ट के आधार पर आज वरीय पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार ने थाना प्रभारी को लाइन क्लोज कर दिया.
धनसार थाना क्षेत्र के माझेर पाड़ा कल्चरल यूनिट के बुजुर्गों, पदाधिकारियों ने थाना प्रभारी पर अभद्र व्यवहार करने, गाली गलौज करने व मारपीट करने का आरोप लगाते हुए SSP को आवेदन दिया था.
इसे भी पढ़ें :रांची : हर्षल पटेल को मिला दुसरा इंटरनेशनल विकेट, भारत VS न्यूजीलैंड मैच NEWS WING के कैमरे से EXCLUSIVE
ASP मनोज स्वर्गियार ने पूरे मामले की जांच की. जांच में पाया गया कि धनसार थाना प्रभारी और पूजा कमिटी के लोगों के बीच आपसी विवाद हुआ था.
जांच रिपोर्ट के आधार पर SSP संजीव कुमार ने धनसार थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर जयराम प्रसाद को लाइन हाजिर कर दिया. बता दें कि घटना के बाद मामले ने खूब तूल पकड़ा था. समिति के लोगों ने थाना प्रभारी पर कार्रवाई की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया था.
इसे भी पढ़ें :निलंबित अंचलाधिकारी की पत्नी के नाम पर पटना में एक प्लॉट, कीमत 1 करोड़ से अधिक
ऐसी घटना से पुलिस की छवि होती है खराब : एसएसपी
थाना प्रभारी एक जिम्मेदार पद है. ऐसे में उनकी ओर से दशहरा पूजा जैसे पर्व के अवसर पर आम जनता से अभद्र व्यवहार किए जाने से पुलिस, प्रशासन की छवि धूमिल हुई है.
इसे भी पढ़ें :तीनों कृषि कानून वापस लेने का किसान आंदोलन एकजुटता मंच और सिख संगठनों ने किया स्वागत




