
अग्रवाल धर्मशाला के पास फेंका गया प्रतिबंधित मांस
स्थानीय लोगों में आक्रोश, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
Dhanbad: जिले के झरिया में शांति और सौहार्द को भंग करने की कोशिश की गयी है. झरिया के अग्रवाल धर्मशाला के पास असामाजिक तत्वों द्वारा प्रतिबंधित मांस फेंके जाने की खबर है.
इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है. वहीं विहिप के कार्यकर्ता और स्थानीय लोग धर्मशाला के पास प्रदर्शन कर रहे हैं.
इसे भी पढ़ेंःधनबादः कीर्ति आजाद का विरोध, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिखाये काले झंडे
मामले को लेकर लोगों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा बढ़ा दी है. अग्रवाल धर्मशाला के पास बड़ी संख्या में पुलिस की तैनाती की गई है. ताकि किसी भी अप्रिय घटना से निपटा जा सकें.
त्योहार के वक्त माहौल बिगाड़ने की कोशिश
मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने प्रतिबंधित मांस के टुकड़े को अपने कब्जे में ले लिया है. पुलिस दोषियों पर जल्द से जल्द कार्रवाई करने की बात कर रही है.
इसे भी पढ़ेंः पूर्व सेना प्रमुखों की राष्ट्रपति को चिट्ठी, सेना के नाम पर राजनीति से नाराज
पुलिस-प्रशासन का कहना है कि रामनवमी को लेकर इलाके का माहौल और शांति बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है. जिसमें प्रशासन सफल होने नहीं देगा.
पहले भी हुई थी ऐसी घटना
इधर स्थानीय लोगों में इस बात को लेकर रोष ज्यादा है. दरअसल होली के दौरान भी इस तरह की घटना हुई थी. उस वक्त पुलिस ने कार्रवाई की बात कही, लेकिन कुछ हुआ नहीं. लोगों की मांग है कि दोषियों के खिलाफ अविलंब कार्रवाई हो.
फिलहाल इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात हैं.
इसे भी पढ़ेंः चुनावी बॉन्ड पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, 30 मई तक चुनाव आयोग को चंदे की जानकारी दें पार्टियां




