DhanbadJharkhand

धनबाद: कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद भी नहीं सुधर रहे लोग, खुलेआम उड़ा रहे हैं सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां

Dhanbad : हीरापुर हटिया में रविवार की सुबह खरीदारी करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. हीरापुर हटिया से महज पांच सौ मीटर की दूरी पर डीएस रेलवे कॉलोनी है, जहां शनिवार को कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला है. बावजूद इसके लोग सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ा रहे हैं. जिला प्रशासन की लाख कोशिशों के बावजूद लोग लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग के निर्देशों का पालन नहीं कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें – #कोटा में फंसे स्टूडेंट्स की बात, हम पहुंचाएंगे सरकार के पास, ताकि यूपी की तरह आपकी हो सुरक्षित घर वापसी

खतरनाक साबित हो सकती है यह स्थिति

बता दें कि झारखंड में जिस तरह कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ रहा है, इसे देखते हुए लोग अगर इस वायरस से बचने के लिए एहतियात नहीं बरतेगें, तो शायद धनबाद के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. जानकारों का कहना है कि धनबाद में कोरोना कम्युनिटी ट्रांसमिशन के जरिये लोगों तक पहुंचने लगा है. यह स्थिति खतरनाक साबित हो सकती है. ऐसे में लोगों को हर हाल में लॉकडाउन का पालन करना होगा.

इसे भी पढ़ें –#CoronaUpdates: धनबाद में रेलकर्मी के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद प्रशासन रेस, लोगों को क्वॉरेंटाइन कर जगह को सेनेटाइज करने की तैयारी

बाजार और बैंकों में लगता रहता है लोगों का जमघट

धनबाद में आये दिन सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाने की खबरें आती रहती हैं. कभी बाजार में आवश्यक सामान की खरीदारी के नाम पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ती है, तो कभी बैंकों में लोग रुपये निकालने के लिए जमघट लग जाता है.

जन धन खाते में आयी राशि निकालने के लिए भी लोग बिना मास्क के बैंक पहुंचते हैं. भीड़ में धक्का-मुक्की करते हैं. ऐसे में कम्युनिटी ट्रांशमिशन बढ़ने का खतरा अधिक है.

इसे भी पढ़ें – #CoronaOutBreak: देश में कोरोना के 15712 पॉजिटिव केस, 507 की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button