
Dhanbad : समग्र शिक्षा अभियान की डीपीओ सह डीईओ डॉ. माधुरी कुमारी की अध्यक्षता में शनिवार को राज्य पुस्तकालय के सभागार में ज्ञानसेतु एवं ई-विद्यावाहिनी की समीक्षा बैठक हुई. इसमें सभी प्रखंड के बीईईओ और बीपीओ उपस्थित हुए. सभी ने बताया गया कि स्टूडेंट असेसमेंट का कार्य पूर्ण करके ही वर्कबुक का वितरण किया गया है. लगभग 80 फीसद स्कूलों में असेसमेंट की जांच भी कर ली गई है. बीआरपी-सीआरपी 100 फीसद विद्यालयों का अनुश्रवण कर रहे हैं. ज्ञानसेतु कार्यक्रम का अनुश्रवण करने के लिए बीआरपी, सीआरपी, बीपीओ, बीईईओ को निर्देश दिया गया. सभी इसका सघन अनुश्रवण करेंगे. फिलहाल सप्ताह में 2 दिन बीआरपी-सीआरपी की बैठक होगी.
इसे भी पढ़ें- रांची : एसएसपी के आदेश के बाद बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल के अधीक्षक के अंगरक्षक को लिया गया वापस
विद्यालयों की सूची उपलब्ध कराएंगे, जहां नेटवर्क नहीं
इसकी कार्यवाही जिला कार्यालय को उपलब्ध कराएंगे. एसए-1 विद्यालय अपने स्तर से संपन्न कराएंगे. प्राथमिक विद्यालयों के गणित एवं अंग्रेजी विषय का कीट एनसीईआरटी से जिला को प्राप्त हो चुका है. इसका उठाओ एक सप्ताह के अंदर सभी प्रखंडों को करना है. ऐसे विद्यालयों की सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है, जहां आज भी बालक-बालिका के लिए अलग-अलग शौचालय नहीं है अथवा पीने का पानी नहीं है. अगर किसी विद्यालय का कोई भवन, जो दूसरे विभाग से बनाया जा रहा था और अपूर्ण है तो इसकी सूची फोटो के साथ जिला कार्यालय को उपलब्ध कराएंगे.
उन विद्यालयों की सूची उपलब्ध कराएंगे, जहां नेटवर्क नहीं है. इसकी वजह से ई-विद्यावाहिनी के तहत बायोमेट्रिक उपस्थिति नहीं बन पा रही है. सभी बीईईओ को एक शिक्षकीय विद्यालय की सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया. मौके पर डीएसई विनीत कुमार और एडीपीओ विजय कुमार उपस्थित थे.




