Uncategorized

अमेरिका में शीर्ष अधिकारियों से मिले डोभाल

वाशिंगटन: भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने वाशिंगटन में अमेरिकी रक्षामंत्री जेम्स मैटिस से मुलाकात की। बैठक में दोनों पक्षों ने रक्षा क्षेत्र में अपनी मजबूत साझेदारी जारी रखने का संकल्प लिया। पेंटागन के प्रवक्ता कैप्टन जेफ डेविस ने एक बयान में कहा कि मैटिस ने गुरुवार को पेंटागन में भारत-अमेरिका के रिश्ते के महत्व और अंतर्राष्ट्रीय कानूनों और सिद्धांतों को कायम रखने की दिशा में दोनों देशों के सहयोग जारी रखने की भूमिका पर चर्चा की।

बयान के मुताबिक, मैटिस ने दक्षिण एशियाई क्षेत्र में स्थिरता बढ़ाने के लिए खासतौर पर भारत के प्रयासों की सराहना की।

मैटिस ने समुद्री सुरक्षा और आतंकवाद रोधी मुद्दों सहित क्षेत्रीय सुरक्षा के व्यापक मुद्दों पर चर्चा की और हाल के वर्षो में दोनों देशों के बीच मजबूत हुए रक्षा सहयोग को और बढ़ाने की प्रतिबद्धता दोहराई।

अमेरिका में भारत के राजदूत नवतेज सरना भी बैठक में मौजूद थे।

अमेरिका की चार दिवसीय यात्रा पर पहुंचे डोभाल ने घरेलू सुरक्षा मंत्री, जनरल (सेवानिवृत्त) जॉन केली और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार लेफ्टिनेंट जनरल एच.आर. मैकमास्टर से भी मुलाकात की।

मैकमास्टर के साथ बैठक में दोनों पक्षों ने दक्षिण एशिया के सुरक्षा हालात की समीक्षा भी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button