
Dhanbad : धनबाद में वर्ल्ड बैंक की मदद से बन रही झारखंड की पहली आठ लेन सड़क का निर्माण हेमंत सरकार ने रोक दिया है. सरकार की ओर से जारी पत्र में फंड की कमी को आधार बनाकर अगले आदेश तक काम बंद करने को कहा गया है.
सरकार का आदेश मिलते ही सड़क बना रही कंपनी ने अपना सामान समेटना शुरू कर दिया है. लेकिन इन सब के बीच यहां काम करने वाले हजारों मजदूरों पर रोजी-रोटी का संकट उत्पन्न हो गया है.
वहीं इस पर धनबाद के पूर्व मेयर चंद्र शेखर अग्रवाल ने सरकार से सवाल पूछे हैं. मेयर ने कहा 416 करोड़ की लागत से धनबाद की गोल बिल्डिंग से कतरास काको मोड़ तक आठ लेन सड़क बन रही थी. कार्य पर अब ग्रहण लगता दिख रहा है. कार्य पिछले एक साल से चल रहा है.
इसे भी पढ़ेंः सीआरपीएफ की गोली से मारे गये रोशन होरो की पत्नी को हेमंत सरकार देगी 10 लाख रुपये और नौकरी
लगभग 20% काम पूरा कर लिया गया
सड़क का 20% काम पूरा कर लिया गया है. कहा कि इस सड़क के बन जाने से धनबाद में कुछ हद तक जाम की समस्या से लोगों को निजात मिल जाती. वहीं धनबाद गोल बिल्डिंग से कांके मोड़ तक बन रही इस सड़क में हजारों मजदूर दिन रात काम कर रहे थे. सड़क का काम बंद होने से मजदूरों का काम भी बंद हो गया है. जिससे मजदूर परेशान हैं.
इसे भी पढ़ेंः बड़ा तालाब के सुंदरीकरण में 30 करोड़ की हुई बंदरबांट, दोषियों पर दर्ज हो आपराधिक मामला : झारखंड छात्र संघ




