Crime NewsDhanbadJharkhand

धनबाद: पिता ने पेड़ से लगायी फांसी, सात साल की बेटी की सूझबूझ से बची जान

Dhanbad: मामला धनबाद सदर थाना क्षेत्र के बरटांड़ के समीप जयप्रकाश नगर के गली नम्बर चार में बेर के पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास कर रहे व्यक्ति की जान उसकी सात साल की बेटी की सूझबूझ के कारण बच गयी.

इसके बाद स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. पुलिस मौके पर पहुंचकर बाप-बेटी को थाना ले गयी और कार्रवाई में जुट गयी है.

इसे भी पढ़े : ग्रेट शोमैन राज कपूर के बेटे ‘राम तेरी गंगा मैली फेम राजीव कपूर का हार्ट अटैक से निधन

यह है मामला

गोमो निवासी सीताराम गोस्वामी धनबाद शहर के एक निजी होटल में गार्ड की नौकरी करता है. वह मंगलवार की सुबह अपनी 7 वर्षीय मासूम बेटी को लेकर ट्यूशन के लिए धनबाद पहुंचा. इस दौरान उसने रास्ते में हार्डवेयर की दुकान से एक रस्सी खरीद ली.

उसने मासूम बेटी को जयप्रकाश नगर में ट्यूशन सेंटर छोड़ने के क्रम में वहीं पास के एक विशाल बेर पेड़ से रस्सी का फंदा डालकर फांसी लगा ली. लेकिन बेटी की सक्रियता और विवेक से स्थानीय लोग इकठ्ठा हो गये, जिसके उपरांत लोगों ने उसे पेड़ से उतार लिया और उसकी जान बच गयी.

जयप्रकाश नगर में भारी भीड़ इकट्ठा होने पर लोगों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर आरोपी व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुट गयी है.

पुलिस सूत्रों की मानें तो आरोपी व्यक्ति के पास से सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें आरोपी ने लिखा है कि इस घटना के बाद उसकी पत्नी के खिलाफ पुलिस कार्रवाई नहीं करे.

इसे भी पढ़े : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को एक बार फिर मिला जान से मारने की धमकी भरा Email

Related Articles

Back to top button