Uncategorized

2019 के चुनाव को लेकर धीरज साहू का बयान : कहा, देश में परिवर्तन का बिगुल बज गया है

Ranchi :  देश में परिवर्तन का बिगुल बज गया है, जो 2019 के चुनावी परिणाम में परिवर्तित हो जायेगा. राजनीति में चाल, चरित्र और चेहरे की बात करने वाले का चेहरा बेनकाब हो गया है .धन बल और सत्ता बल का उपयोग कर लोकतांत्रिक व्यवस्था पर कब्जा करने का प्रयास करने वालों का मुंह काला हो गया है. यह बाते नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद धीरज कुमार साहू ने कांग्रेस भवन में आयोजित अभिनंदन समारोह के दौरान कही. अभिनंदन समारोह के दौरान कांग्रेस के पदाधिकारियों ने सांसद धीरज प्रसाद साहू का मिठाई खिलाकर एवं पुष्पगुच्छ देकर अभिनंदन किया.

इसे भी देखें- विकास दुबे व बंधु शुक्ला गिरोह को झटका, तीन अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार

2019 के चुनाव में भाजपा मुक्त देश बनाना हैः रामेश्वर  उरांव

अभिनंदन समारोह के दौरान पूर्व सांसद डॉ. रामेश्वर उरांव ने धीरज कुमार साहू को बधाई देते हुए कहा कि इस चुनाव से जीत का आगाज हो चुका है. 2019 के चुनाव में देश को भाजपा मुक्त करना है. नगर निगम चुनाव समिति के संयोजक रवीन्द्र सिंह ने कहा कि यह जीत विपक्षी एकता की जीत है, आने वाले नगरनिगम चुनाव में भी इसी तरह जीत मिलेगी.

इसे भी देखें- एनआइए के शिकंजे में माओवादियों के दो सहयोगी : राज उगलवाने में जुटे अधिकारी

समारोह में ये रहे मौजूद

अभिनंदन समारोह में पूर्व विधायक हरिराम महतो,  डॉ. बिनोद सिंह, डॉ संजय पांडेय,  डॉ. राजेश गुप्ता,  आभा सिन्हा, सलीम खान, राजेश सिन्हा सन्नी, पूर्णिमा सिंह, दिनेश लाल सिन्हा, रेणु किशोर,  सुधीर कुमार चौधरी, सुरेन राम, समीर, निरंजन, बब्लू, कुमार रोशन, वेदप्रकाश तिवारी, इंद्रजीत सिंह, प्रेम कुमार, अजय कुमार, अजय सिंह, मो.फारुख, परवेज आलम, भवतारण कर्मकार, देवानंद राय, जगरनाथ साहू, प्रयाग साहू, कृष्ण, सहित सैंकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button