
Dhanbad : कोविड में कार्यरत कर्मचारियों ने 2 महीने के बजाय वेतन की मांग को लेकर बुधवार को सिविल सर्जन कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया.
मीडिया से बात करते हुए स्वास्थ्य कर्मियों ने कहा कि हम लोग ठिका स्वास्थ्य कर्मी हैं. हम लोगों ने कोरोना काल की गंभीर परिस्थिति में जान जोखिम में डालकर काम किया है. लेकिन मेरे मैनेजर का कहना है कि अभी फंड नहीं होने की वजह से आप लोगों का भुगतान नहीं किया जा रहा है.
इसे भी पढ़ें : Jharkhand : कोलकाता से गया जा रही यात्री बस से भारी संख्या में बम बरामद, आर्मी इंटेलिजेंस की सूचना पर दो गिरफ्तार
कर्मचारियों का कहना है कि 2 माह से वेतन नहीं मिलने से हम लोगों के परिवार के समक्ष आर्थिक समस्या उत्पन्न हो गयी है. यहां तक की आने जाने के लिए ऑटो किराया भी उपलब्ध नहीं हो पा रही है. हम लोग काफी परेशानी में हैं.
इसे भी पढ़ें : राज्य की नियुक्तियों के लिए और बढ़ेगा इंतजार, फिर से विभिन्न सेवा संवर्गों की नियमावली बदलेगी




