Uncategorized

रांची: फ्रिज का कंप्रेसर फटने से लगी घर में आग, लाखों की क्षति

News Wing

Ranchi, 21 October: चुटिया बड़पहाड़ी मुहल्ला में एक घर में फ्रिज का कंप्रेसर अचानक फट गया, जिससे घर में आग लग गयी. आग लगने से घर के सामान बुरी तरह से जल गये. जिससे लाखों का नुकसान हुआ है.

धमाका होते ही घर का एजवेस्टर का छत उड़ गया

सुधीर कुमार महतो के घर में रात करीब साढ़े नौ बजे लगभग फ्रिज का कम्प्रेसर फट गया, धमाका होते ही घर का एजवेस्टर का छत उड़ गया और रूम में आग लग गयी. किसी तरह अगल-बगल के लोगों ने आग बुझायी रूम में रखा सारा सामान जल गया. सुधीर ने बताया कि अचानक धमाके से मैं डर गया. पहले समझ नहीं आया कि क्या करें फिर आवाज सुनकर मुहल्ले के लोग दौड़े और आग को बुझाया.

आग से जेवर भी गल गये

आग लगने से अलमीरा, फ्रिज, पलंग, सोफ़ा और लगभग 10,000 रूपये कैस जल गये. आग से जेवर भी गल गये.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button