
Dhanbad : धनबाद के मजदूर यूनियन जनता मजदूर संघ का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. झारखंड निबंधन विभाग द्वारा जनता मजदूर संघ कुंती गुट को मान्यता दिया गया है. पिछले दिनों कुंती गुट के महामंत्री सिद्धार्थ गौतम ने प्रेसवार्ता कर यह जानकारी दी थी. साथ ही यह भी कहा था कि अब अगर कोई जनता मजदूर संघ के बैनर का उपयोग करेगा तो कानूनी कर्रवाई की जायेगी.
मंगलवार सुबह जनता मजदूर संघ बच्चा गुट के प्रतिनिधि सुभाष राय के द्वारा अपने पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत बीसीसीएल ब्लॉक चार के चैतुडीह स्थित केजरीवाल आउटसोर्सिंग में प्रदर्शन किया गया.
इसे भी पढ़ें :कर्नाटक के नये सीएम होंगे बसवराज बोम्मई
जिसके बाद शाम में जनता मजदूर संघ कुंती गुट महामंत्री द्वारा कतरास थाना में बैनर का उपयोग कर आंदोलन करने, मजदूरों को ठगने सहित अन्य कई मुद्दों को लेकर दर्ज की गयी. कतरास थाना से जांच कर कार्रवाई की मांग की गयी है.
जनता मजदूर संघ कुंती गुट के संयुक्त महामंत्री सिद्धार्थ गौतम ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से उनके मजदूर बैनर का गलत उपयोग किया जा रहा है.
वहीं थाना प्रभारी रासबिहारी लाल ने कहा कि जनता मजदूर संघ कुंती गुट के महामंत्री सिद्धार्थ गौतम ने बच्चा सिंह, सुभाष राय के खिलाफ लिखित शिकायत बैनर का उपयोग करने को लेकर दिया है. वरीय अधिकारियों से निर्देश के साथ इसपर जांच कर कार्रवाई की जायेगी.
इसे भी पढ़ें :झारखंड में वाहन चलाना हुआ महंगा, हर तरह के शुल्क में भारी बढ़ोत्तरी




