
Katras: बरोरा थाना क्षेत्र के मुराईडीह बस्ती के समीप झाड़ीनुमा जंगल से एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ है. शव सड़ी गली गई है. शव को बरामद कर बरोरा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतक महिला की पहचान नही हो पाई है. जानकारी के मुताबिक, मंगलवार की सुबह लगभग 11 बजे मुराईडीह के ग्रामीण नहाने के लिए पोखरीया मेंं गये तो उन्हें कुछ दुर्गंध मिला. जिस तरफ से से दुर्गंध आ रहा था उस स्थान के समीप जब ग्रामीण पहुंचे तो देखा कि सड़ी हुई लाश पड़ी है. ग्रामीणोंं ने तत्काल इसकी सूचना बरोरा पुलिस को दिया. सूचना पर मौके पर पहुंच बरोरा थाना प्रभारी नीरज कुमार ने करीब 25 बर्षोय महिला की सड़ी गली लाश बरामद किया. लाश लाल रंग की साड़ी से लिपटी हुई थी. थाना प्रभारी ने महिला के शव से चूड़ी, चांदी की पायल, पैर के अँगुली से बिझीया, हवाई चप्पल बरामद किया है.
इसे भी पढ़ें: Gumla: नक्सली मना रहे प्रतिरोध सप्ताह, समीक्षा बैठक में एसपी ने कहा-अलर्ट रहें
पूछे जाने पर बरोरा थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया किि ग्रामीणो की सूचना पर आये तो देखा की एक महिला का शव जो कि पहचान की स्थिति मेंं नही है, पड़ा है. बरोरा थाना क्षेत्र मे किसी महिला की गायब होने की कोई रिपोर्ट भी फिलहाल नही है. जिले के सभी थानो से संपर्क स्थापित कर किसी महिला की गायब का रिपोर्ट या अन्य जानकारी हासिल की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही महिला की मौत कैसे हुई है, कहा जा सकता है.




