
Dhanbad: बीसीसीएल सीवी एरिया बारह के सहायक मैनेजर बिपिन कुमार सिंह (29) शनिवार की रात्रि गले मे फंदा लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली. रविवार की सुबह जब घर मे काम करनेवाली काम करने घर पर आई तो दरवाजा बन्द देख दोबारा एक घंटे के बाद घर आई तो इसकी सूचना बगल के लोगों को दी.
जब दरवाजा खटखटाया तो किसी प्रकार की आवाज़ या सुगबुगाहट नही मिलने पर पुलिस को सूचित किया गया. बराकर फांड़ी पुलिस प्रभारी रबिन्द्र दालुई ने घर के मुख्य दरवाजा और रूम के दरवाजे को तोड़ा तो लाश को पंखे से झूलता पाया.
इसे भी पढ़ें : धनबाद: रेलवे क्वार्टर में बम मिलने की सूचना से हड़कंप
पुलिस ने एरिया बारह के अधिकारियों को सूचित कर लाश को फंदे से नीचे उतारा. वहीं पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए आसनसोल जिला अस्पताल भेजा. इस दौरान एरिया अधिकारियों ने मृतक बिपिन के परिजनो को राजस्थान के चितौड़गढ़ में सूचना दी.
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मृतक बिपिन कुमार विगत तीन वर्षो से एरिया बारह के अंतर्गत दहीबाड़ी कोलियरी में कार्यरत थे और बराकर नालापाड़ा स्थित आनन्द अपार्टमेंट में भाड़े के घर में रहते थे. मृतक की पत्नी उत्तर प्रदेश में एक डॉक्टर के रूप में कार्यरत है. उनकी एक छह-सात महीने बच्ची भी है.
पड़ोसियों ने बताया कि बिपिन काफी हंसमुख एवं मिलनसार व्यक्ति थे. विगत एक दो दिनों से चिंतित प्रतीत हो रहे थे.
मालूम हो कि विगत सात-आठ वर्ष पहले भी एरिया बारह के गेस्ट हाउस में एक इंजीनियर ने ठीक इसी तरह आत्महत्या की थी, जहां अधिकारी के रूम मे शराब भी पायी गयी थी. डॉक्टरों ने रिपोर्ट में अधिक शराब के सेवन से हार्ट अटैक से मृत्यु की पुष्टि की थी.
इसे भी पढ़ें : गणतंत्र दिवस पर झारखंड पुलिस के 38 अफसरों-जवानों को मिलेगा पदक, देखिए पूरी लिस्ट




