
Dhanbad : लॉकडाउन को पूरी तरह लागू करने के लिए जिला प्रशासन की ओर से सिंदरी एसडीपीओ उडस्पीकर के माध्यम से दुकानदारों और आम लोगों को घर मे रहने के साथ साथ कई दिशा निर्देश भी दिये. इस दौरान वासेपुर में अनावश्यक रूप से सड़क पर घूमने वाले दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है.
इसे भी पढ़ेंः #FightAginstCorona : देश के 570 जवाहर नवोदय विद्यालय क्वारंटाइन कैंप के रूप में होंगे इस्तेमाल
लॉकडाउन और धारा 144 का गंभीरता से पालन करें लोग
साथ ही जिला प्रशासन ने अनावश्यक रूप से बाहर घूमने वालों को या फिर अनावश्यक दुकान लगाने वालों को भी कड़ी चेतावनी देते हुए 144 और लॉक डाउन का पूर्ण रूप से पालन करने को कहा है. एसडीपीओ ने यह भी कहा कि अगर कोई कानून को तोड़ने की कोशिश करेगा तो उस पर कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जायेगी. एसडीपीओ ने जनता से अपील करते हुए कहा कि कोरोना जैसे भयानक वायरस से लड़ने के लिए खुद का और जिला प्रशासन का सहयोग करे.
इसे भी पढ़ेंः कोरोना के रोकथाम की दवाई खरीदने में रिम्स असमर्थ, एनएचएम से उपलब्ध कराने का किया अनुरोध
वासेपुर से 2 लोगों को किया गया गिरफ्तार
लगातार जिला प्रशासन के समझाने के बाद लोग समझने का नाम नही ले रहे हैं. हर तरीके से जिला प्रशासन ने लोगों को कोरोना जैसे भयानक वायरस से बचने के लिए जागरूकता अभियान चलाया लेकिन कुछ लोग जिला पुलिस को और लॉक डाउन को हल्के में ले रहे थे.
धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा भी जारी की गयी है. इसके बावजूद धनबाद के वासेपुर में एक होटल और एक पेंट की दुकान खुली हुई थी. साथ ही दुकान और होटल के बाहर कई लोगों का जमावड़ा भी लगा था.
लॉकडाउन धारा 144 का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ जारी रहेगी कार्रवाई
आपको बता दें कि झारखंड सरकार ने कोराना वायरस के प्रसार और संक्रमण को रोकने के लिए झारखंड में 22 मार्च की 12 बजे रात से 31 मार्च तक लॉकडाउन की घोषणा की है. साथ ही 144 भी लागू है. एक जगह पांच या पांच से ज्यादा लोगों के जमावड़ा पर प्रतिबंध है लेकिन फिर भी कुछ लोग इसे हल्के में ले रहे थे.
जिसे लेकर धनबाद पुलिस ने मंगलवार दोपहर धनबाद के वासेपुर से लॉक डाउन और धारा 144 का उल्लंघन करने के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है. प्रशासन की ओर से कहा गया कि आगे भी 144 का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई होती रहेगी.
इसे भी पढ़ें: #CoronavirusLockdown : लंदन से नोएडा आया मेहमान दे गया कोरोना गिफ्ट, महिला पॉजिटिव, ब्लॉसम काउंटी सोसायटी सील




